{"_id":"6845ca0ce5c37685fc0c42cf","slug":"kanpur-katrina-s-dance-at-kalyanpur-metro-station-video-goes-viral-2025-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: कल्याणपुर मेट्रो स्टेशन पर कैटरीना का डांस, वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: कल्याणपुर मेट्रो स्टेशन पर कैटरीना का डांस, वायरल हुआ वीडियो
Sun, 08 Jun 2025 11:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
युवती ने कल्याणपुर मेट्रो स्टेशन पर बनाया वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
युवक और युवतियों को इस समय रील बनाने का बुखार से चढ़ा है। रविवार को कल्याणपुर मेट्रो स्टेशन के पास कैटरीना नाम की युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कल्याणपुर में डांस कर रही युवती के वीडियो पर कानपुर की कैटरीना लिखा हुआ है। इस युवती के कल्याणपुर मेट्रो स्टेशन, कल्याणपुर स्टेशन पर तीन-चार वीडियो वायरल हुए हैं। मेट्रो स्टेशन के बाहर डांस करते हुए बने वीडियो में लोग बाइक और कार रोककर डांस देखते हुए दिख रहे हैं। कई बार ट्रैफिक पुलिस ने युवती और युवकों को हिदायत भी दी लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई और वीडियो बनाती रही।
विज्ञापन
युवती ने कल्याणपुर मेट्रो स्टेशन पर बनाया वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
कल्याणपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बता दें, इससे पहले स्टेशन के नीचे जीटी रोड पर भी कुछ दिन पहले वीडियो बनाने पर रिया नाम की युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।