फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Just like in the Bikru incident, police encircled after a tractor was parked in the middle of the road

Kanpur: बिकरू कांड की तरह बीच सड़क ट्रैक्टर खड़ा कर खाकी को घेरा, दरोगा समेत पुलिस टीम को दौड़ाकर पीटा

Mon, 13 Apr 2026 01:58 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 13 Apr 2026 01:58 PM IST
सार

Kanpur News: पाली में दरोगा समेत पुलिस टीम को दौड़ाकर पीटा था। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी मनोज को गिरफ्तार किया। अन्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Kanpur: Just like in the Bikru incident, police encircled after a tractor was parked in the middle of the road
पुलिस पर हमले का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिकरू कांड की तरह नरवल के पाली गांव में भी दबंगों ने दुस्साहस दिखाते हुए पुलिस को घेरकर हमला किया। जुलाई 2020 में जिस तरह बिकरू गांव में कुख्यात विकास दुबे ने पुलिसकर्मियों को रास्ते में जेसीबी खड़ा कर घेरा था उसी तरह पाली में भी हमलावरों ने पुलिस को घेरने के लिए रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा कर दिया। हालांकि, पुलिस ने बाद में आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


नरवल थाने के उपनिरीक्षक अनुज तिवारी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 10 अप्रैल की रात पाली में वाहन चेकिंग में हुए बवाल के दौरान जान पर बन आई। आरोपी मनोज पासवान और उसके डेढ़ दर्जन से ज्यादा साथियों ने पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया। फोर्स बुलाने पर आरोपी वहां से तो भाग निकले लेकिन चौकी के रास्ते पर अंधेरे में सड़क पर ट्रैक्टर खड़ाकर घेरने की कोशिश की।
विज्ञापन


जब तक थाने में सूचना दी गई तब तक मनोज पासवान ने और साथियों को फोन करके बुला लिया। वह लोग किसी तरह चौकी भागते हुए पहुंचे और अंदर से दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई। इस बीच मनोज अपने दर्जनों साथियों के साथ पुलिस चौकी पर पहुंच गया। हत्या करने की धमकी दी। अतिरिक्त फोर्स पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी भाग निकले। नरवल इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बाद में दबिश देकर आरोपी मनोज पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  दरोगा समेत पुलिस टीम को दौड़ाकर पीटा, चौकी घेर फूंकने की दी धमकी, मुख्यारोपी गिरफ्तार

पूर्व में भी पुलिस पर हो चुके हमले
- दो जुलाई 2020 को बिकरू कांड में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की नृशंस हत्या कर दी गई थी।
- 16 मार्च 2025 को कोहना में कल्लूपुरवा घाट पर युवक को नहाने से रोकने पर आरोपियों ने कांस्टेबल अरुण अत्री, जयराम और दीपांशु पर हमला कर दिया था।
- 17 सितंबर 2025 को नरवल के शीशपुर में नशे में धुत लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर घायल कर दिया था।
-23 दिसंबर 2025 को गंगाबैराज पर चेकिंग के दौरान कार सवार बीटेक छात्रों ने पुलिस पर कार चढ़ाकर हमला किया।
-16 मार्च 2026 को घाटमपुर के स्योंदी ललईपुर में जमीन के विवाद में दरोगा और महिला पुलिसकर्मी पर हमला।
-28 मार्च 2026 को बिठूर के सूबेदार नगर के पास आरोपी ने पुलिस की कार में तोड़फोड़ कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed