Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Junior doctors and guards clash at Hallet fight over barricade removal investigation committee formed

Kanpur: हैलट में जूनियर डॉक्टरों और गार्ड के बीच भिड़ंत; बैरिकेडिंग हटाने को लेकर हुई मारपीट, जांच कमेटी गठित

Sat, 28 Feb 2026 03:04 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 28 Feb 2026 03:04 PM IST
सार

Kanpur News: हैलट अस्पताल में बैरिकेडिंग हटाने के विवाद में जूनियर डॉक्टरों ने गार्ड के साथ मारपीट की। अस्पताल प्रशासन ने डॉ. यशवंत राव के नेतृत्व में जांच कमेटी तो बना दी है, लेकिन अभी तक हमलावर डॉक्टरों की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Kanpur Junior doctors and guards clash at Hallet fight over barricade removal investigation committee formed
जूनियर डॉक्टरों और गार्ड के बीच भिड़ंत - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में जीएवीएम मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हैलट अस्पताल में शुक्रवार की आधी रात को जूनियर डॉक्टरों और सुरक्षा गार्डों के बीच जमकर तीखी नोकझोंक और मारपीट हुई। इस घटना से अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। मामला बढ़ने पर अस्पताल प्रशासन ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है।

विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड आकाश का आरोप है कि रात के समय कुछ जूनियर डॉक्टर वहां पहुंचे और जबरन बैरिकेडिंग हटाने का दबाव बनाने लगे। जब गार्ड ने सुरक्षा नियमों का हवाला देते हुए मना किया, तो डॉक्टर आगबबूला हो गए। आरोप है कि डॉक्टरों ने न केवल अभद्रता की, बल्कि गार्ड के साथ मारपीट भी की।

विज्ञापन
Trending Videos





डॉक्टरों की पहचान करने में नाकाम रहा प्रशासन
हैरानी की बात यह है कि घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी अस्पताल प्रशासन अभी तक आरोपी जूनियर डॉक्टरों की पहचान नहीं कर पाया है। चर्चा है कि डॉक्टरों को बचाने के लिए आंतरिक स्तर पर लीपापोती की कोशिश की जा रही है, जबकि गार्ड पक्ष ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed