{"_id":"69e90c11e3a06ae1a20571d8","slug":"kanpur-juice-vendor-stabbed-to-death-with-an-awl-amidst-a-dispute-over-setting-up-shop-2026-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: दुकान लगाने के विवाद में जूस दुकानदार की सूजा घोपकर हत्या, थाने से चंद कदम दूरी पर खेला गया खूनी खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: दुकान लगाने के विवाद में जूस दुकानदार की सूजा घोपकर हत्या, थाने से चंद कदम दूरी पर खेला गया खूनी खेल
Wed, 22 Apr 2026 11:28 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:28 PM IST
सार
Kanpur News: वारदात कल्याणपुर थाने के पास हुई। जिसमें दो भाई भी घायल हुए हैं। मामले में तीन नामजद और 20 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
अनवर की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कल्याणपुर थाने से चंद कदम दूर क्रॉसिंग के पास जूस की दुकान लगाने के विवाद ने मंगलवार का बड़ा रूप ले लिया। जूस दुकानदार को सूजे से ताबड़तोड़ वार कर मरणासन्न कर दिया। परिजन ने हैलट में भर्ती कराया वहां इलाज के दौरान बुधवार शाम माैत हो गई।
कल्याणपुर के बैरी गांव निवासी अरशद ने पुलिस को बताया कि उनकी कल्याणपुर क्रॉसिंग के सामने जूस की दुकान लगती है। वहीं पड़ोसी अपनी फल की दुकान लगाने को लेकर विवाद करता है। मंगलवार रात उनके पिता अनवर (45) अनस की दुकान पर जूस का गिलास लेने के लिए गए थे। अनस ने गिलास नहीं दिया और गालीगलौज करने लगा। आरोप है कि पिता ने विरोध किया तो उसने फोनकर अपने भाई अन्नू, सहजान समेत 20 लोगों को बुलाकर हमला कर दिया। पिता को सड़क पर बेरहमी से पीटा और बर्फ काटने वाले सूजे से सिर ताबड़तोड़ पर वार कर दिया। इससे वह बेहोश हो गए।
बीच-बचाव करने पहुंचे चाचा अकरम, शाहरुख को भी पीटा। तीनों गंभीर रूप से घायलों को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से अनवर को हैलट रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान बुधवार शाम डॉक्टर ने अनवर को मृत घोषित कर दिया। वारदात की जानकारी मिलते ही कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह, एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लोगों से पूछताछ की। वहीं, अनवर की मौत होते ही परिजन थाने पहुंचे और हंगामा करने लगे।

कल्याणपुर थाने में बैठे अनवर के गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर एसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। मंगलवार रात जूस का गिलास मांगने गए दुकानदार अनवर से विवाद हो गया तभी आरोपियों की पिटाई से दुकानदार अनवर की इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटे की तहरीर पर तीन नामजद और 20 अज्ञात पर हत्या के प्रयास में रिपोर्ट दर्ज थी। उसे अब हत्या की धारा में तरमीम किया जा रहा है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश में दो टीमों को लगाया गया है।
थाने से चंद कदम दूर होती रही घटना
पीड़ितों ने बताया कि घटना कल्याणपुर थाने से कुछ दूर क्रॉसिंग के पास खुलेआम होती रही। पुरानी रंजिश में जूस दुकानदार को मरणासन्न किया गया लेकिन कोई भी आरोपियों को रोकने की हिमाकत नहीं कर सका। हैरान करने वाली बात तो ये है कि घटना के वक्त पुलिसकर्मियों को कुछ पता ही नहीं चला। पीड़ितों का आरोप है कि वह लोग दुकान लगने की शिकायत थाने में कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।