फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Jewellery worth Rs 50 lakh stolen from a commission agent's house

Kanpur: आढ़ती के घर से 50 लाख के जेवर चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 08 Apr 2025 11:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 08 Apr 2025 11:19 PM IST
सार

Kanpur News: आढ़ती के घर से 50 लाख के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना चमनगंज की है। पीड़ित ने नौकरानी पर चोरी की आशंका जताई है। 

विज्ञापन
Kanpur: Jewellery worth Rs 50 lakh stolen from a commission agent's house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चमनगंज के हुमायूंबाग में आढ़ती के घर से करीब 50 लाख के जेवर चोरी हो गए। आढ़ती ने नौकरानी पर आशंका जताते हुए सोमवार देर रात चमनगंज थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस परिवार के लोगों व नौकरानी के बयान दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


हुमायूंबाग स्थित फ्लैट में वृद्ध अब्दुल कुद्दूस पत्नी रेशमा बानो के साथ रहते हैं। उनके दो आढ़ती बेटे महमूद आलम व मशरूफ पत्नी-बच्चों के साथ किदवईनगर में रहते हैं। महबूब आलम ने पुलिस को बताया कि बीते चार अप्रैल को बहन शाहिस्ता बच्चे के साथ लखनऊ ससुराल से पिता के घर आई थी। उसी दोपहर करीब साढ़े तीन बजे माता-पिता डाक्टर को दिखाने गए। घर पर शाहिस्ता व टाटमिल निवासी नौकरानी मौजूद थीं। शाम करीब छह बजे दोनों घर लौटे। इसके बाद जब मां ने अलमारी का लाॅकर देखा तो सोने के करीब 550 ग्राम के जेवर गायब थे। उन्होंने काफी ढूंढा, लेकिन घर पर कहीं नहीं मिले। अलमारी से जेवर के अलावा कोई सामान गायब नहीं था। पिता ने उन्हें इसकी जानकारी दी तो दोनों भाई भी परिवार संग उनके फ्लैट पहुंच गए। सभी ने नौकरानी पर शक जताया और उससे जेवर के बारे में पूछा, लेकिन वह कुछ नहीं बोली। इसके बाद चमनगंज थाने में इसकी शिकायत की। थाना प्रभारी संजय राय ने बताया कि परिवार ने नौकरानी पर आशंका जताई है। रिपोर्ट दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है। मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed