फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Janmashtami festival organized at JK temple

Kanpur: जेके मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन, गोवर्धन पर्वत लीला का मंचन देख दंग रह गए दर्शक

Tue, 19 Aug 2025 11:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 19 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Janmashtami festival organized at JK temple
कंस वध का मंचन - फोटो : अमर उजाला
कमलानगर स्थित जेके मंदिर में चल रहे जन्माष्टमी महोत्सव के चौथे दिन मंगलवार को कलाकारों ने गोवर्धन पर्वत लीला, कंस वध और कृष्ण राज्याभिषेक का मंचन किया। यह आयोजन श्री राधाकृष्ण टेंपल ट्रस्ट की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीलगन साड़ीज के मालिक जय कुमार अग्रवाल, दीपक अग्रवाल और टेलीफोन प्वाइंट बाटू मोबाइल्स के सुशील वाधवानी, कृति वाधवानी रहे। गुरुकुल के शिष्यों के वेद पाठ से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
विज्ञापन

Kanpur: Janmashtami festival organized at JK temple
राधा संग गाेपियां बनी रिदम ग्रुप के कलाकार - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कलाकुंज और रिदम ग्रुप की आकर्षक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकुंज ग्रुप ने के कलाकारों ने गणेश वंदना की। उसके बाद द्रौपदी चीरहरण का सुंदर चित्रण कर तालियां बंटोरी।

 

Kanpur: Janmashtami festival organized at JK temple
राधा संग गाेपियां बनी रिदम ग्रुप के कलाकार - फोटो : अमर उजाला
कलाकारों ने भजनों पर एकल व युगल नृत्य की प्रस्तुतियां भी दीं। इसके बाद रिदम ग्रुप ने नाट्य प्रस्तुतियों से भगवान श्रीकृष्ण की गौरवशाली कहानियों को जीवंत कर दिया। गोवर्धन पर्वत लीला, नाटकीय कंस वध और राजसी कृष्ण राज्याभिषेक देख दर्शक दंग रह गए। संध्या का समापन मालव मलय संगीत महाविद्यालय की संगीतमय प्रस्तुति से हुआ।
विज्ञापन

Kanpur: Janmashtami festival organized at JK temple
रिदम ग्रुप के कलाकार - फोटो : अमर उजाला
उनके प्रदर्शन में कलाकारों ने शांत बांसुरी भजन, जीवंत वैष्णवी समूह नृत्य व माखनचोरी नृत्य की प्रस्तुतियां दी। इनसे भक्ति और सांस्कृतिक समृद्धि से भरा माहौल बन गया। बता दें कि बुधवार को कृष्ण-रुक्मिणी विवाह और कृष्ण-सुदामा भेंट का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed