फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Jam on new Ganga bridge for one and a half hours ambulance problem caused by crisscrossing of vehicles

Kanpur: नवीन गंगा पुल पर डेढ़ घंटे तक लगा जाम, एंबुलेंस…वाहनों के आड़ा-तिरछा निकालने से हुई समस्या

Sat, 01 Nov 2025 09:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 01 Nov 2025 09:58 AM IST
सार

Kanpur News: नवीन गंगा पुल के मोड़ पर रास्ता संकरा होने और अतिक्रमण के कारण शुक्रवार सुबह डेढ़ घंटे तक भीषण जाम लगा रहा, जिससे पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद निकलवाकर यातायात सामान्य कराया।

विज्ञापन
Kanpur Jam on new Ganga bridge for one and a half hours ambulance problem caused by crisscrossing of vehicles
नवीन गंगा पुल पर डेढ़ घंटे तक लगा जाम - फोटो : amar ujala

विस्तार

शुक्लागंज में नवीन गंगा पुल के मोड़ पर रास्ता संकरा होने व वाहनों को आड़ा-तिरछा कर निकालने से शुक्रवार को सुबह डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम में फंसे लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। कुछ वाहन सवार गंगा बैराज और जाजमऊ होकर निकले। इसी बीच मरीज लेकर जा रही एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर एंबुलेंस को निकलवाकर रवाना किया।

विज्ञापन

वहीं, जाम में फंसे नौकरीपेशा लोग व छात्रों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। नवीन गंगा पुल के मोड़ के पास मार्ग संकरा है। ऐसे में सुबह यातायात दबाव बढ़ने पर वाहन फंसने लगे। जल्दी निकलने की होड़ में वाहनों को आड़ा-तिरछा कर निकालने से सुबह 10 बजे जाम लग गया। देखते ही देखते पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुल मोड़ से लेकर राजधानी मार्ग दुर्गा मंदिर मोड़ तक वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। उन्नाव से कानपुर की ओर जा रही एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। गनीमत रही कि एंबुलेंस में सामान्य मरीज था।

विज्ञापन

पुल मोड़ पर एकदम से बढ़ता है लोड
पुलिस के पहुंचने पर एंबुलेंस को निकाला गया। जाम देख उन्नाव से कानपुर की ओर जाने वाले कई चौपहिया वाहन सवारों ने अपना रूट बदलते हुए गंगा बैराज और जाजमऊ हाइवे होकर निकले। लगभग 11:30 बजे डेढ़ घंटे बाद जाम खुलने पर यातायात सामान्य हो सका। कोतवाली गंगाघाट प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे से वाहनों का लोड पुल मोड़ पर एकदम से बढ़ता है। ऐसे में मार्ग सकरा होने के कारण बड़े वाहन फंसते हैं, जिससे जाम लगता है। बताया कि पोनी तिराहे से पुल मोड़ के बीच कई जगह अतिक्रमण भी है, जो जाम का कारण बनता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed