फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Jajmau STPs waste dumped outside the colony breathing difficult fear of disease people protest

Kanpur: जाजमऊ एसटीपी का कचरा कॉलोनी के बाहर फेंका, सांस लेना दूभर…बीमारी की आशंका, लोगों का विरोध

Sun, 04 May 2025 12:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 04 May 2025 12:06 PM IST
सार

Kanpur News: कॉलोनी में रह रहे जल निगम और जलकल विभाग कर्मियों ने बताया कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाला स्लज पहले कानपुर देहात स्थित रैमकी के प्लांट में निस्तारण के लिए भेजा जाता था। इसका भुगतान नगर निगम करता है।

विज्ञापन
Kanpur Jajmau STPs waste dumped outside the colony breathing difficult fear of disease people protest
एसटीपी का कचरा कॉलोनी के बाहर फेंका - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में जाजमऊ सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकल रहा स्लज (खतरनाक कचरा) पास में स्थित जल निगम कॉलोनी के बाहर फेंका जा रहा है। इससे सांस लेना दूभर हो गया है। कॉलोनी की महिलाओं ने विरोध किया। कचरा फेंकने डंपर के साथ आए कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। वहां रहने वालों ने नगर आयुक्त सुधीर कुमार से जांच कराकर कार्रवाई करने और स्लज हटवाने की मांग की है।

विज्ञापन

लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों और ठेकेदार पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। जल निगम कॉलोनी निवासी सुमन सक्सेना, प्रीति सिंह, गीता, नेहा, शकुंतला, नीलू, रमाकांति आदि ने बताया कि छह दिन से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकल रहा स्लज टैंकरों से कॉलोनी के गेट के पास फेंका जा रहा है। इससे निकलने वाली मीथेन गैस से लोग बीमार हो रहे हैं।

विज्ञापन

Kanpur Jajmau STPs waste dumped outside the colony breathing difficult fear of disease people protest
जानकारी देते कॉलोनी के रहवासी - फोटो : amar ujala

ठेकेदार और नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत
कॉलोनी में रह रहे जल निगम और जलकल विभाग कर्मियों ने बताया कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाला स्लज पहले कानपुर देहात स्थित रैमकी के प्लांट में निस्तारण के लिए भेजा जाता था। इसका भुगतान नगर निगम करता है। आरोप लगाया कि ठेकेदार, नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से खतरनाक कचरे को यहां फिंकवा रहा है। उधर, इस संबंध में नगर निगम के अधिशासी अभिंयता (प्रोजेक्ट) दिवाकर भास्कर ने जानकारी से इन्कार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed