{"_id":"6782a9b867ce7a0fcb011eed","slug":"kanpur-jail-guard-s-wife-threatened-25-lakh-rupees-extorted-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बंदी रक्षक की पत्नी को धमकाया, 25 लाख रुपये हड़पे, आला अफसरों के आदेश पर बिठूर थाने में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बंदी रक्षक की पत्नी को धमकाया, 25 लाख रुपये हड़पे, आला अफसरों के आदेश पर बिठूर थाने में रिपोर्ट दर्ज
Sat, 11 Jan 2025 10:57 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 11 Jan 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में तैनात बंदी रक्षक की पत्नी के बैंक खाते से कूटरचित दस्तावेज के सहारे 25 लाख रुपये हड़प कर लिए गए। साथ ही उनके प्लाॅट पर भी कब्जा कर लिया। मामले में बिठूर थाने में दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करके प्लाॅट बेच कर उस पर कब्जा करने, गालीगलौज समेत अन्य आधारों में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में तैनात बंदी रक्षक सुशील कुमार पांडेय की पत्नी अर्चना हैलट में नौकरी करती हैं। वह परिवार के साथ हैलट ओल्डमेस में रहती हैं। सुशील ने पत्नी अर्चना पांडेय के नाम से हिंदूपुर निवासी सोनेलाल यादव से 27 अगस्त 2020 को 200 वर्ग गज प्लॉट 17 लाख रुपये में बिठूर के संभरपुर में खरीदा था। रजिस्ट्री के बाद उन्होंने प्लॉट के चारों तरफ बाउंड्रीवाॅल बनवाकर गेट लगवा दिया था।
विज्ञापन
दाखिल खारिज के बाद अर्चना दोबारा प्लॉट पर पहुंचीं तो देखा बाउंड्रीवाल गिरी पड़ी थी। इस पर सोनेलाल यादव और पास में रहने वाले सोनू यादव ने केडीए की ओर से बाउंड्री गिराए जाने की बात कह गुमराह किया। बाद में जब वह प्लॉट पर पहुंचीं तो देखा कि सोनू यादव प्लॉट के करीब 72 वर्ग के हिस्से में मकान बनवा रहा था। विरोध करने पर सोनू ने धमकी दी। कहा कि यह जमीन उसकी है। बाद में 25 जुलाई 2024 को जब वह बची हुई 128 वर्ग जमीन पर निर्माण के लिए पहुंची तो सोनू ने 15 अज्ञात साथियों के साथ उसे धमकाया और गालियां देकर भगा दिया। आरोप है कि आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेज के जरिये उनके बैंक खाते से करीब 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी भी कर ली। थानाप्रभारी प्रेमनरायन विश्वकर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित महिला से संपर्क करके मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन