कृष्ण जन्माष्टमी: कानपुर कारागार में कान्हा के जन्मोत्सव की धूम, विशेष सजावट के बीच 278 बंदियों ने रखा व्रत
Kanpur News: कारागार में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर उत्सव की धूम रही। जेल परिसर को विशेष रूप से सजाया गया और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर धार्मिक माहौल बना रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कान्हा के जन्मोत्सव पर 250 पुरुष और 28 महिला बंदियों ने व्रत रखा। जेल प्रशासन की देखरेख में जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी को लेकर कारागार परिसर में विशेष सजावट की गई। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर बंदियों में भी उत्साह दिखाई दिया। जेल प्रशासन की ओर से आयोजन को लेकर व्यवस्थाएं की गईं और पूरे परिसर में पर्व का माहौल रहा।
278 बंदियों ने रखा व्रत
कान्हा के जन्मोत्सव पर कुल 278 बंदियों ने व्रत रखा, जिसमें 250 पुरुष और 28 महिला बंदी शामिल रहे। बंदियों ने श्रद्धा के साथ जन्माष्टमी का पर्व मनाया। कारागार में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म को लेकर विशेष आयोजन किया गया। जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान जेल अधीक्षक राजेश पांडे, जेलर आनंद जायसवाल, डिप्टी जेलर शशांक पटेल, मैथिली शर्मा, प्रदीप समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।