Kanpur: 65 चौराहों पर लगेगा 'आईटीएमएस'; 35 करोड़ से सुधरेगी शहर की चाल, 35 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार
Kanpur News: मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत कानपुर के 65 चौराहों पर 35 करोड़ की लागत से आईटीएमएस लगाया जाएगा। साथ ही मेट्रो स्टेशनों के पास से अतिक्रमण हटाने और 20 नए ऑटो स्टैंड बनाने का निर्णय लिया गया है।
विस्तार
कानपुर शहर के 65 चौराहों पर आधुनिक इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट प्रणाली (आईटीएमएस) लगाई जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत 35 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यह जानकारी दो अप्रैल को नगर निगम मुख्यालय में हुई बैठक में दी गई। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था पर चर्चा हुई।
मेट्रो स्टेशनों के पास पार्किंग, यातायात डायवर्जन, मोबिलिटी प्लान की बैठक में फैसला। नगर आयुक्त ने पुलिस उपायुक्त (यातायात) को चौराहों की सूची भेजकर सुझाव देने के लिए कहा। यातायात सुधार के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक योजना बनाने के निर्देश भी दिए गए। इसमें जेब्रा क्रॉसिंग, सड़क मार्किंग और थर्मोप्लास्ट पेंट जैसी व्यवस्थाएं प्राथमिकता पर लागू होंगी।
ऑटो 20 स्टैंड के संचालन के निर्देश
यातायात कोन भी इन व्यवस्थाओं में शामिल किए जाएंगे। बैठक में राइट्स की तरफ से तैयारसिटी मोबिलिटी प्लान का प्रजेंटेशन भी हुआ। मेट्रो स्टेशनों के आसपास बढ़ते अतिक्रमण पर सख्ती बरतने के लिए कहा गया। लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई को अतिक्रमण चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश भी दिए। फुटपाथ पर बनी पार्किंग से जाम की समस्या पर नगर आयुक्त ने सूची मांगी। टेंपो और ऑटो 20 स्टैंड के संचालन के निर्देश दिए।
