फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Irfan wife Naseem Solanki will contest the by-election from Sisamau

Kanpur: इरफान की पत्नी नसीम सोलंकी ही लड़ेंगी सीसामऊ से उप चुनाव, अखिलेश ने पदाधिकारियों से भिजवाया संदेश

Sun, 21 Jul 2024 10:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 21 Jul 2024 10:18 PM IST
सार

Kanpur News: निवर्तमान विधायक इरफान की पत्नी नसीम सोलंकी सीसामऊ से उप चुनाव लड़ेंगी। अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के जरिये संदेश भिजवाया है।
 

विज्ञापन
Kanpur: Irfan wife Naseem Solanki will contest the by-election from Sisamau
नसीम सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीसामऊ उप चुनाव निवर्तमान विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी ही लड़ेंगी। यह संदेश सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के जरिये शहर के नेताओं को भिजवाया है। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नीतेंद्र यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नसीम सोलंकी को सबको मिलकर चुनाव लड़वाना है। चुनाव की घोषणा के बाद संगठन की टीमें सक्रिय हो जाएंगी।

विज्ञापन


सीसामऊ विधानसभा उप चुनाव को लेकर सपा के अंदरखाने खींचतान चल रही है। हालांकि महानगर कार्यकारिणी के जरिये सपा मुखिया ने इस संबंध में नसीम सोलंकी के पास चुनाव की तैयारी करने के लिए पहले ही संदेश भिजवा दिया था, लेकिन चुनावी घोषणा के पहले टिकट में फेरबदल के चक्कर में लोग लगे हैं। चर्चा है कि कुछ लोग इरफान सोलंकी की मां को टिकट दिलवाना चाहते हैं। इसके अलावा महानगर संगठन और विधायकों के बीच भी इस संबंध में बयानबाजी हुई। इस संबंध में हाई कमान को अवगत कराया गया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता नीतेंद्र का कहना है कि हाई कमान ने अपना निर्णय ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed