फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Irfan close friend Shaukat Ali penthouse worth Rs 1.36 crore seized

Kanpur: इरफान के करीबी शौकत अली का 1.36 करोड़ रुपये का पेंटहाउस कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

Wed, 31 Jul 2024 08:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 31 Jul 2024 08:10 PM IST
सार

सिविल लाइंस स्थित कार्नर-दो अपार्टमेंट की सबसे ऊपरी मंजिल पर शानदार पेंटहाउस बना है। शौकत अली का 1.36 करोड़ रुपये का पेंटहाउस कुर्क किया गया।

विज्ञापन
Kanpur: Irfan close friend Shaukat Ali penthouse worth Rs 1.36 crore seized
शौकत अली का पेंटहाउस कुर्क किया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगजनी मामले में महराजगंज जेल में बंद पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी के करीबी बिल्डर शौकत अली उर्फ शौकत पहलवान की एक और संपत्ति बुधवार को कुर्क कर ली गई। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत जाजमऊ पुलिस ने की है। सिविल लाइंस के अपार्टमेंट में बने इस पेंटहाउस की कीमत करीब 1.36 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


संगीन अपराधों की सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि ग्वालटोली क्षेत्र में रहने वाली सपा नेता नूरी शौकत के पिता बिल्डर शौकत पहलवान जाजमऊ में नजीर फातिमा के प्लॉट में हुई आगजनी मामले में आरोपी है। शौकत कानपुर जेल में बंद है। पुलिस ने पूर्व विधायक व उनके साथी शौकत समेत सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। इसी क्रम में पुलिस ने शौकत की पत्नी पूर्व सभासद आयशा बेगम के नाम दर्ज पेंटहाउस को कुर्क किया है। यह पेंटहाउस सिविल लाइंस स्थित कार्नर-दो अपार्टमेंट के पांचवें फ्लोर पर है।
विज्ञापन

क्या होता है पेंटहाउस
किसी इमारत की छत पर बना आवास पेंटहाउस कहलाता है। इसे विशेष रूप से डिजाइन कर बनाया जाता है। छत पर बना होने की वजह से इमारत के अन्य आवासों की अपेक्षा इसमें जगह कहीं ज्यादा होती है।

 

शौकत की अब तक 50 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क
गैंगस्टर के तहत पुलिस अब तक पूर्व विधायक इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान सोलंकी व सहयोगी बिल्डर अज्जन और शौकत अली की करीब 70 करोड़ रुपये अधिक की संपत्ति कुर्क कर चुकी है। इसमें 50 करोड़ से अधिक की संपत्ति केवल शौकत अली की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed