फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Investigation has also started against two alleged journalists who helped Dinu

Kanpur: दीनू के मददगार दो कथित पत्रकारों की भी जांच शुरू, कुछ चौकी इंचार्जों और थानेदारों की भी हो रही पड़ताल

Fri, 25 Jul 2025 01:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 25 Jul 2025 01:53 PM IST
सार

Kanpur News: बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड में सोनभद्र जेल में बंद धीरज उर्फ दीनू उपाध्याय के दो कथित पत्रकारों और कुछ पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच की जा रही है। इन पर दीनू के साथियों की मदद करने और शिकायतकर्ताओं को धमकाने का आरोप है।

विज्ञापन
Kanpur Investigation has also started against two alleged journalists who helped Dinu
कस्टडी रिमांड में दीनू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बसपा नेता पिंटू सेंगर की हत्या में सोनभद्र जेल में बंद धीरज उर्फ दीनू उपाध्याय के मददगार दो और कथित पत्रकारों की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इन पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर दीनू के साथियों की मदद करने का आरोप है। उनके आर्थिक स्रोत की एलआईयू के स्टाफ से रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है जिसमें प्लॉट, घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल हैं। कुछ चौकी इंचार्जों और थानेदारों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दो वादियों ने जानकारी दी थी कि उन्होंने जब कब्जे की शिकायत की तो उनसे कुछ लोगों ने संपर्क किया था, वे खुद को पत्रकार बता रहे थे। उन लोगों ने दीनू के साथियों के बारे में बढ़ा चढ़ाकर बातें की थीं। वे लोग वादी को डरा रहे थे। ऐसे कथित पत्रकारों के दीनू के कुछ साथियों से मोबाइल पर बातचीत होने के सबूत मिले हैं। उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। इनके भूमाफिया से भी संपर्क होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। जांच के लिए क्राइम ब्रांच और एलआईयू के विशेष स्टाफ लगाए गए हैं।

विज्ञापन

इन शातिरों के खिलाफ खुल चुकी हिस्ट्रीशीट
मंगलवार को ही पुलिस ने दीनू उपाध्याय गैंग के सक्रिय सदस्य दीपक जादौन समेत 48 शातिरों की हिस्ट्रीशीट खोली है। इससे पहले सोमवार को गैंग के दूसरे सदस्य अधिवक्ता नारायण भदौरिया की हिस्ट्रीशीट किदवईनगर पुलिस ने खाेली थी। इसके अलावा रेउना थाने से किरांव गांव निवासी विजय प्रताप सिंह उर्फ कल्ली की हिस्ट्रीशीट खुली है। वह हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने, छेड़खानी आदि का आरोपी है। गोविंदनगर से धोखाधड़ी के आरोपी प्रापर्टी डीलर गुरमीत सिंह, शरद पासवान समेत नौ और बर्रा से अभिषेक शर्मा, दीपक कनौजिया समेत सात लोग शामिल हैं जबकि किदवईनगर से यूट्यूबर अनुज जैन की हिस्ट्रीशीट खुली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed