फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Intoxicated youth floors the accelerator EcoSport plunges into canal with mechanic inside

कानपुर: नशे में धुत युवक ने दबाया एक्सीलेटर, मैकेनिक समेत नहर में गिरी इकोस्पोर्ट, बाल-बाल बचे दो लोग

Tue, 06 Oct 2026 01:42 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 06 Oct 2026 01:42 PM IST
सार

Kanpur News: गुजैनी थाना क्षेत्र स्थित एकता पार्क के पास मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मर्दनपुर स्थित गैरेज पर मरम्मत के लिए आई एक इकोस्पोर्ट कार में नशे की हालत में पहुंचे युवक ने स्टीयरिंग पर बैठकर एक्सीलेटर दबा दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सीधे नहर में जा गिरी।

विज्ञापन
Kanpur Intoxicated youth floors the accelerator EcoSport plunges into canal with mechanic inside
नहर में गिरी इकोस्पोर्ट कार - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में गुजैनी थाना क्षेत्र के एकता पार्क में नशेबाजी के चलते इकोस्पोर्ट कार नहर में गिर गई। जानकारी के मुताबिक, इकोस्पोर्ट कार के मालिक सोनू यादव निवासी कालिका नगर, पनकी क्षेत्र के रहने वाले है। उनकी गाड़ी ड्राइवर प्रभात चलाते हैं। आज गाड़ी मरम्मत के लिए गुजैनी मर्दनपुर में गैरेज पर गई थी।

विज्ञापन

इसी दौरान क्षेत्र का रहने वाला राम जी शुक्ला नशे की हालत में वहां पहुंचा। गाड़ी में पहले से चाबी लगी थी। आरोपी स्टीयरिंग पर बैठा और गाड़ी स्टार्ट कर तेज एक्सीलेटर दबा दिया, जिससे अनियंत्रित होकर कार सीधे एकता पार्क नहर में जा कूदी। गनीमत रही कि जिस रोड पर हादसा हुआ। वहां सैकड़ों लोगों का आना-जाना लगा रहता है।

विज्ञापन
Trending Videos





जांच में जुटी पुलिस
फिर भी कोई व्यक्ति कार की चपेट में नहीं आया। कार में एक मैकेनिक भी बैठा था जो गाड़ी बना रहा था। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में नशेबाज और मैकेनिक दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और हाइड्रा बुलवाकर कार को नहर से बाहर निकलवाया। दोनों को मामूली चोटें आई हैं, प्राथमिक उपचार दे दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed