फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Intermediate student commits suicide by jumping in front of train

Kanpur: इंटर के छात्र ने प्रीबोर्ड परीक्षा से पहले ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, हाईस्कूल में किया था टॉप

Mon, 01 Dec 2025 02:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 01 Dec 2025 02:53 PM IST
सार

Kanpur News: जूही यार्ड के पास साकेत नगर निवासी इंटर के छात्र रौनक पाठक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। रौनक के पिता ने कहा कि सोमवार सुबह 6.30 बजे वह घर से निकला और गलत कदम उठा लिया।

विज्ञापन
Kanpur: Intermediate student commits suicide by jumping in front of train
रौनक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जूही यार्ड के पास सोमवार की सुबह हाईस्कूल टॉपर रहे इंटर के छात्र साकेतनगर निवासी रौनक पाठक (18) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सोमवार से छात्र की प्रीबोर्ड परीक्षा थी। परिजनों को बिना बताए बाइक लेकर निकले इकलौते बेटे के स्कूल की छुट्टी के बाद भी घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई तो उसकी खोजबीन शुरू की। झाड़ियों के किनारे बाइक खड़ी देख रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे रेलवे कर्मियों से जानकारी की तब उसके खुदकुशी करने का पता चला। बेटे का शव देखकर परिजनों में चीखपुकार मच गई। परिजनों ने परीक्षा के दबाव के चलते छात्र के तनाव में रहने के कारण खुदकुशी की आशंका जताई है।

विज्ञापन



रौनक के पिता आलोक पाठक एक कंपनी में प्राइवेटकर्मी हैं। बेटा रौनक बृज किशोरी देवी मेमोरियल इंटर काॅलेज से 12 वीं का छात्र था। परिवार में मां ललिता और बड़ी बहन मिनी हैं। पिता ने फफकते हुए बताया कि सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे रौनक बिना किसी को बताए घर से बाइक व हेलमेट लेकर निकल गया। रौनक के अपने दोस्त शिवम के यहां जाने की आशंका के चलते आलोक उसके घर गए तो उसने अनभिज्ञता जाहिर की।

विज्ञापन

Kanpur: Intermediate student commits suicide by jumping in front of train
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद परिजनों ने उसकी सभी जगह खोजबीन शुरू की। उसे खोजते हुए गोविंदपुरी स्टेशन के पास जूही यार्ड पहुंचे जहां बाइक खड़ी मिली। आगे जाकर रेलवे कर्मचारियों से पूछा तो उन्होंने छात्र के खुदकुशी की जानकारी दी। आलोक ने बताया कि रौनक पढ़ाई में काफी होशियार था इसके बावजूद उसने गलत कदम क्यों उठाया इसे लेकर पूरा परिवार सदमे में हैं। सोमवार सुबह 10:30 बजे से रौनक की प्री बोर्ड परीक्षा शुरू हुई थी। आशंका जताई कि परीक्षा के दबाव को लेकर तनाव में आकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। जीआरपी गोविंदनगर ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों के सुुपुर्द कर दिया। वहीं, स्कूल प्रबंधन ने बताया कि वह स्कूल में 97.4 फीसदी अंक पाकर टॉपर था। उसके इस प्रदर्शन को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने उसकी फीस माफ कर दी थी।

दो दिन से था गुमसुम
रौनक के फूफा संजय पांडेय ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले उनके बेटे की शादी हुई थी। भतीजा शादी में आया था। लगा नहीं कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा। परिवार के लोगों में चर्चा थी कि वह दो दिन से काफी गुमसुम था। पिता इकलौते बेटे की मौत से स्तब्ध हैं। वह उसे बार-बार याद कर बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed