{"_id":"61964aba59d50970b00425db","slug":"kanpur-innocent-student-died-due-to-collision-with-e-rickshaw","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ई-रिक्शा की टक्कर से मासूम छात्र की मौत, नौबस्ता के गंगापुर कॉलोनी में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ई-रिक्शा की टक्कर से मासूम छात्र की मौत, नौबस्ता के गंगापुर कॉलोनी में हुआ हादसा
Thu, 18 Nov 2021 06:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 18 Nov 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के नौबस्ता के गंगापुर कॉलोनी में बुधवार दोपहर ई-रिक्शा की टक्कर से प्राइवेट कर्मी अजय मिश्रा के मझले बेटे आयुष्मान (07) की मौत हो गई। हादसे के वक्त वह रोड पार कर रहा था।
पिता अजय ने बताया कि आयुष्मान कमला पब्लिक स्कूल में दूसरी का छात्र था। वह तीन भाई बहनों अनिकेत व वासू में मझला था। बुधवार दोपहर वह घर के पास स्थित दुकान से पेंसिल लेने गया था।
वापसी में रोड पार करते वक्त हादसे का शिकार हो गया। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर हादसे के बाद चालक ई-रिक्शा छोड़कर मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ई-रिक्शा चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
बिजली मिस्त्री ने लगाई फांसी
बाबूपुरवा के ढकनापुरवा कंचन नगर निवासी सचिन उर्फ गौतम (22) की मौत हो गई। गुरुवार को उसका शव पंखे के कुंडे में साड़ी के सहारे लटकता मिला। छोटे भाई अमित ने बताया कि बुधवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया था।
गुरुवार सुबह काफी देर तक सचिन के बाहर न निकलने पर मां मायादेवी ने दरवाजा खटखटाते हुए आवाज लगाई। भीतर से कोई आहट न आने पर परिजन दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हुए तो उसका शव फंदे से लटकता मिला। थाना प्रभारी देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके हैं। मृतक के मोबाइल को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।