फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Innocent child murdered and body thrown into Pandu River, accused sent to jail

Kanpur Crime: एकतरफा प्रेम में मासूम की हत्या का आरोपी भेजा गया जेल, कबूली ये बातें

Sat, 25 Oct 2025 09:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 25 Oct 2025 09:49 PM IST
सार

Kanpur News: बर्रा में मासूम की हत्या कर शव पांडु नदी में फेंकने के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Kanpur: Innocent child murdered and body thrown into Pandu River, accused sent to jail
बच्चे आयुष का हत्यारोपी शिवम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मासूम आयुष के हत्यारोपी शिवम सक्सेना को बर्रा पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ में दबोचने के बाद शनिवार दोपहर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कबूला है कि मासूम की मां को वह पांच माह से पसंद करने लगा था। उसे अपने साथ चंडीगढ़ ले जाना चाहता था। महिला जाने के लिए तैयार नहीं थी।
विज्ञापन


इस बीच महिला के पति को उस पर शक हो गया था। उसने उसके घर आने-जाने पर रोक लगा दी थी। बताया उसे अंदेशा था कि मासूम की वजह से महिला उसके साथ नहीं जा रही है। ऐसे में उसने बच्चे की ही हत्या कर दी।
विज्ञापन

वारदात के दिन बच्चे को खिलौने दिलाने के बहाने दोपहर डेढ़ बजे अर्रा-दो स्थित पांडु नदी के किनारे ले गया। वहां गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को नदी में फेंक दिया। दोपहर दो बजे तक दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने बच्चे की तलाश शुरू की। परिजनों ने पुलिस को भी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Kanpur: Innocent child murdered and body thrown into Pandu River, accused sent to jail
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद आयुष के पिता माखन सोनकर व अन्य परिजन - फोटो : अमर उजाला
दोपहर 3:30 बजे पुलिस ने कैमरे खंगाले तो आरोपी शिवम स्नेही चौराहा से ऑटो में मासूम को ले जाता दिखा। इसके बाद अन्य कैमरों की जांच में वह बच्चे के साथ नदी तक गया तो लेकिन लौटा अकेले ही। ऐसे में नदी किनारे तलाश शुरू हुई तो शव बरामद हो गया। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed