{"_id":"69bbc94d6b5d462d4208eac2","slug":"kanpur-indigenous-cow-gives-birth-to-twins-crowds-flock-to-see-the-calf-and-heifer-2026-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: देशी गाय ने एक साथ दो बच्चों को दिया जन्म, बछड़ा-बछड़ी देखने को उमड़ी भीड़, विशेषज्ञों ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: देशी गाय ने एक साथ दो बच्चों को दिया जन्म, बछड़ा-बछड़ी देखने को उमड़ी भीड़, विशेषज्ञों ने कही ये बात
Thu, 19 Mar 2026 03:47 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 19 Mar 2026 03:47 PM IST
सार
Kanpur News: नरवल के घाघूखेड़ा गांव में एक देशी गाय ने जुड़वां बच्चों (बछड़ा और बछड़ी) को जन्म दिया है। इस दुर्लभ घटना को देखने के लिए आसपास के गांवों से लोग विजय यादव के घर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के नरवल तहसील क्षेत्र के घाघूखेड़ा गांव में उस समय खुशी और कौतूहल का माहौल बन गया, जब पशुपालक विजय यादव की देशी गाय ने एक साथ दो बच्चों को जन्म दिया। गांव में पहली बार हुई इस घटना ने ग्रामीणों को आश्चर्यचकित कर दिया। गाय ने एक बछड़ा और एक बछड़ी को जन्म दिया है। दोनों काले रंग के और पूरी तरह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
जन्म की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ विजय यादव के घर उमड़ पड़ी। परिवार ने इसे भगवान की कृपा और शुभ संकेत माना है। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि ऐसी घटनाएं बहुत कम देखने को मिलती हैं। इसलिए लोगों में खास उत्साह है। आसपास के गांवों से भी लोग इस अद्भुत दृश्य को देखने पहुंचे।
विज्ञापन
दोनों नवजातों की देखभाल में जुटा है परिवार
पशुपालन विशेषज्ञों का कहना है कि गाय का एक साथ दो बच्चों को जन्म देना सामान्य नहीं होता, लेकिन यह प्राकृतिक रूप से संभव है। फिलहाल विजय यादव का परिवार दोनों नवजातों की देखभाल में जुटा है और गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।