IND A vs AUS A Series: ग्रीनपार्क मैच पर बारिश का साया, मौसम विशेषज्ञ बोले- मानसूनी हवाएं डाल सकती हैं खलल
Kanpur News: ग्रीनपार्क में मंगलवार से शुरू होने वाले इंडिया-ए बनाम ऑस्ट्रेलिया-ए मैच पर बारिश का खतरा है। दरअसल, दक्षिण पश्चिमी मानसूनी हवाओं के कारण पांच अक्टूबर तक वर्षा के आसार हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में इंडिया-ए और आस्ट्रेलिया-ए के बीच मंगलवार से ग्रीनपार्क में शुरू होने वाले एक दिवसीय दिन-रात्रि मैच में बारिश के आसार जताए जा रहे थे। अधिकांश क्षेत्रों में सात से आठ मिलीमीटर बारिश की संभावना है। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के माैसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार कानपुर मंडल सहित पूरे उत्तर प्रदेश में दक्षिण पश्चिमी मानसूनी हवाओं का आना फिर से शुरू हो गया है। इसी के चलते सोमवार को भी शहर के कुछ क्षेत्रों में बरसात हुई। अगले 48 घंटे में महानगर और प्रदेश के अन्य स्थानों पर सुबह से बादल रह सकते हैं।
इसके साथ ही कहीं-कहीं करीब 15 से 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार ऐसे माैसम की वजह से हीट इंडेक्स भी बढ़ सकता है, जिससे उमस भी महसूस होगी। इस बीच दिन का तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह तापमान पिछले तीन दिनों से बना हुआ है। इस बीच हवा में नमी की मात्रा 78 प्रतिशत दर्ज की गई। बारिश का यह माैसम रुक-रुककर पांच अक्तूबर तक चलने की संभावना है।
मानसून वापसी पर लगा ब्रेक, अभी एक सप्ताह और रहेगा
माैसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार महानगर सहित पूरे उत्तर प्रदेश से मानसूनी की वापसी 30 सितंबर से शुरू होती है। जलवायु परिवर्तन की वजह से इस बार वापसी का समय बढ़ गया है। माैसम विभाग के अनुसार सात से दस अक्टूबर के बीच मानसूनी वापसी की संभावना दिख रही है। दक्षिण पश्चिमी हवाओं की सक्रियता के चलते इस बार बारिश का माैसम अधिक समय तक रहने की संभावना है। माैसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार इस बार जाड़े का माैसम में जल्दी शुरू हो सकता है।