फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: In connection with lynching of a BJP worker, relatives made serious allegations against the police

कानपुर: भाजपा कार्यकर्ता की हत्या करने के मामले में परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, काटा हंगामा

Sun, 17 Oct 2021 11:36 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 17 Oct 2021 11:36 AM IST
सार

भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में परिजनों ने पुलिस पर हीलाहवाली करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि पुलिस आरोपियों का साथ दे रही है। परिजनों ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
Kanpur: In connection with lynching of a BJP worker, relatives made serious allegations against the police
मौके पर मौजूद पुलिस एवं राज्यमंत्री नीलिमा कटियार - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता और प्रॉपर्टी डीलर की पीट पीटकर हत्या करने के मामले में रविवार को परिजनों ने शव घर के बाहर रखकर हंगामा करना शुरु कर दिया। इस घटना के बाद एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें रतनपुर चौकी इंचार्ज पंकज जयसवाल मुख्य आरोपी धर्मेंद्र सिंह के घर में जाते देखा गया था।
विज्ञापन


जिसके बाद परिजनों ने पुलिस पर मामले में हीलाहवाली करने का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि पुलिस आरोपियों का साथ दे रही है। परिजनों ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं एसीपी दिनेश शुक्ला ने बताया कि रतनपुर चौकी प्रभारी पंकज जयसवाल को तत्काल हटा दिया गया है। उन पर जांच भी बैठा दी गई है। पुलिस ने आरोपियों के घरों में दबिश दी है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया भी गया है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

Kanpur: In connection with lynching of a BJP worker, relatives made serious allegations against the police
दीपू तिवारी - फोटो : अमर उजाला
ये है पूरी घटना
कानपुर में पनकी की रतनपुर पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर शुक्रवार रात भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने एक सपा कार्यकर्ता समेत तीन पर नामजद व चार अज्ञात पर हत्या, बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वारदात को अंजाम देने के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी शराब पीने के लिए पांच सौ रुपये की मांग कर रहे थे पैसे न देने पर हत्या कर दी थी। एलआईजी रतनपुर कॉलोनी निवासी शिवानंद तिवारी के मुताबिक उनका बेटा अजय उर्फ दीपू (38) भाजपा का कार्यकर्ता था और प्रॉपर्टी का भी काम करता था।

दशहरा मेला देखने के लिए वह शुक्रवार शाम घर से निकला था। रात करीब साढ़े दस बजे रतनपुर चौकी से करीब सौ मीटर की दूरी पर केसा चौराहे के पास इलाकाई निवासी धर्मेंद्र सिंह व उसके साथियों ने अजय को रोका और शराब के लिए 500 रुपये मांगे। मना करने पर पीटने लगे। सिर पर लोहे की रॉड मारी और बाइक से उठाकर अपने घर ले गए, जहां उसकी पिटाई की। फिर मरणासन्न हालत में कटियार चौराहे के पास छोड़ भाग गए थे।

परिजन उसे हैलट ले गए जहां अजय की मौत हो गई थी। मोर्चरी पहुंचीं राज्यमंत्री नीलिमा कटियार ने परिजनों को सांत्वना देते हुए पुलिस अफसरों से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा। पुलिस ने शिवानंद की तहरीर पर धर्मेंद्र सिंह और उसके साथी दीपू भदौरिया, सुनील चतुर्वेदी व चार अज्ञात के खिलाफ मारपीट, बलवा और हत्या की धारा में केस दर्ज किया है। डीसीपी पश्चिम बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed