फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: In 35 minutes thief broke the lock and stole Rs 19 lakh from a teacher's house

Kanpur: 35 मिनट में चोर ने लॉक तोड़ शिक्षिका के घर से उड़ाए 19 लाख

Sat, 19 Oct 2024 11:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 19 Oct 2024 11:59 PM IST
सार

Kanpur News: शिक्षिका के घर से चोरों ने 19 लाख का माल पार कर दिया। एसीपी नौबस्ता मंजय सिंह ने बताया कि शिक्षिका के फ्लैट में चोरी एक अकेले युवक ने की है। गुलमोहर स्कूल तक वह पैदल जाता हुआ कैमरे में दिखाई दिया है।

विज्ञापन
Kanpur: In 35 minutes thief broke the lock and stole Rs 19 lakh from a teacher's house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उस्मानपुर के तुलसी विहार में दिनदाहड़े शिक्षिका के घर घुसे चोर 35 मिनट में दरवाजे व अलमारी का लॉक तोड़कर नगदी समेत 19 लाख का माल पार कर दिया। शिक्षिका स्कूल से लौटी तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। तुलसी विहार स्थित तीन मंजिला अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर में परिषदीय स्कूल की शिक्षिका पुष्पा वर्मा बेटे प्रतीक और बहू नेहा के साथ रहती हैं। पुष्पा बाबूपुरवा स्थित चालीस दुकान मार्केट के परिषदीय स्कूल में शिक्षिका हैं जबकि बेटा प्रतीक बैंक ऑफ बड़ौदा की पनकी शाखा में काम करता है। वहीं, बहू नेहा फतेहपुर की पॉलीटेक्निक में पढ़ाती हैं।
विज्ञापन


पुष्पा ने बताया कि शनिवार सुबह तीनों काम पर गए थे। दोपहर 3.40 बजे पर वह घर लौटीं तो दरवाजे का लॉक टूटा था। अलमारी में रखे करीब 18 लाख रुपये के जेवर और 50 हजार की नकदी गायब थी। एसीपी नौबस्ता मंजय सिंह ने बताया कि शिक्षिका के फ्लैट में चोरी एक अकेले युवक ने की है। गुलमोहर स्कूल तक वह पैदल जाता हुआ कैमरे में दिखाई दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed