{"_id":"6acd0026aeee5ad1f5058495","slug":"kanpur-illegal-stand-operator-hit-with-a-brick-following-a-dispute-over-picking-up-passengers-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: रामादेवी चौराहे पर सवारी भरने के विवाद में अवैध स्टैंड संचालक को मारी ईंट, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: रामादेवी चौराहे पर सवारी भरने के विवाद में अवैध स्टैंड संचालक को मारी ईंट, घायल
Mon, 12 Oct 2026 09:21 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 12 Oct 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
रामादेवी चौराहे पर सोमवार शाम सवारी भरने के विवाद में ई-ऑटो चालक ने अवैध स्टैंड संचालक पंकज कुमार पर ईंट से हमला कर दिया। सोमवार शाम पंकज ने चालक को बीच सड़क पर सवारी भरने से मना किया था। इससे भड़के चालक ने पंकज के सिर पर ईंट से कई वार किए, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से ऑटो लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पंकज को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन