{"_id":"65f1cb0926ed528934083b0c","slug":"kanpur-illegal-construction-taking-place-under-the-cover-of-temple-sealed-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मंदिर की आड़ में हो रहा अवैध निर्माण सील, गिराने पहुंचा बुलडोजर तो लोगों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मंदिर की आड़ में हो रहा अवैध निर्माण सील, गिराने पहुंचा बुलडोजर तो लोगों ने जताया विरोध
Wed, 13 Mar 2024 09:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 13 Mar 2024 09:25 PM IST
सार
कानपुर के निरालानगर में महापौर ने मंदिर की आड़ में हो रहे अवैध निर्माण को सील करा दिया। मामले की जांच शुरू।
विज्ञापन
सील कराया गया अवैध निर्माण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में महापौर प्रमिला पांडेय ने बुधवार को निरालानगर हनुमान मंदिर के आसपास हो रहा निर्माण सील कराया। निर्माण गिराने के लिए बुलडोजर पहुंचा तो लोगों ने विरोध जताया। बवाल की नौबत देख दस्ता लौट गया। निरालानगर में पराग डेयरी के पास फुटपाथ पर एक दशक से भी ज्यादा पुराना हनुमान मंदिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल इसमें टिनशेड लगाया गया था। इसके बाद पक्की छत पड़ गई। दो माह से मंदिर के आसपास भी निर्माण कराया जा रहा था। बुधवार को एक कार्यक्रम में बर्रा जाते समय महापौर प्रमिला पांडेय निर्माणस्थल पहुंचीं। महापौर ने बताया कि मंदिर के आसपास निर्माण कराया जा रहा था। नीचे निर्माण कराकर पहली मंजिल पर बाथरूम आदि बनाए जा रहे थे। उन्होंने अवैध निर्माण की जांच करने को अधिकारियों से कहा है। नगर निगम जोन-5 के जोनल अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि मंदिर से सटाकर फुटपाथ पर हो रहे अवैध निर्माण को सील कर दिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन