{"_id":"66e30428647612b0f902114c","slug":"kanpur-iit-will-strengthen-the-health-services-of-the-country-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: देश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगा आईआईटी, नेशनल हेल्थ अथॉरिटी व IIT के बीच हुआ एमओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: देश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगा आईआईटी, नेशनल हेल्थ अथॉरिटी व IIT के बीच हुआ एमओयू
Thu, 12 Sep 2024 08:40 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 12 Sep 2024 08:40 PM IST
सार
Kanpur News: आईआईटी कानपुर एआई की मदद से आयुष्मान भारत के डिजिटल मिशन के लिए प्लेटफार्म विकसित करेगा।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईआईटी कानपुर को तकनीक की मदद से देश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की जिम्मेदारी मिली है। इसके लिए गुरुवार को आईआईटी कानपुर और नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के बीच एमओयू हुआ है। अब आईआईटी कानपुर एआई की मदद से आयुष्मान भारत के डिजिटल मिशन के लिए प्लेटफार्म विकसित करेगा। इसमें मिशन के तहत उपलब्ध डेटा का उपयोग कर एआई मॉडल की मदद से बीमारियों का शुरुआती स्तर पर पता लगाने में मदद की जाएगी।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा की उपस्थिति में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव और एनएचए की सीईओ एलएस चांगसन और आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया। समझौता ज्ञापन के तहत मशीन लर्निंग से जुड़े विभिन्न मॉडल, गुणवत्ता संरक्षण डेटाबेस, एआई मॉडल की तुलना और सत्यापन के लिए प्लेटफॉर्म विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि इस प्लेटफाॅर्म को एनएचए की ओर से नियंत्रित किया जाएगा, जिससे स्वास्थ्य परिणामों में सुधार के लिए एआई की क्षमता का पता चलेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने कहा कि स्वास्थ्य परिणामों में सुधार के लिए डेटा का उपयोग महत्वपूर्ण साबित होगा। एनएचए की सीईओ चांगसन ने कहा कि यह समझौता स्वास्थ्य देखभाल के लिए एआई की शक्ति का उपयोग करने में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन