{"_id":"6731daf0f5066cb0b00eab67","slug":"kanpur-iit-starts-45-day-jee-main-crash-course-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: आईआईटी ने शुरू किया 45 दिन का जेईई मेन का क्रैश कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: आईआईटी ने शुरू किया 45 दिन का जेईई मेन का क्रैश कोर्स
Mon, 11 Nov 2024 03:52 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:52 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
- फोटो : सोशल मीडिया
जेईई मेन की तैयारी कर रहे छात्रों की सुविधा के लिए आईआईटी कानपुर के साथी एप ने 45 दिन का क्रैश कोर्स शुरू किया है। जनवरी 2025 में होने वाली परीक्षा की तैयारी के लिए इसे तैयार किया गया है। छात्र कोर्स की नि:शुल्क रूप से शिक्षा ले सकते हैं। क्रैश कोर्स 11 नवंबर से शुरू होगा।
छात्र http://https://sathee.iitk.ac.in/ पर या आईओएस और एंड्रायड दोनों डिवाइस पर साथी मोबाइल एप के जरिये साथी प्लेटफार्म तक पहुंच सकते हैं। दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक लाइव ऑनलाइन सत्र शामिल हैं। इसका नेतृत्व अनुभवी छात्र करेंगे। पाठ्यक्रम में दैनिक अभ्यास के प्रश्न शामिल रहेंगे, जिनका छात्र पढ़ सकते हैं। छात्रों को वास्तविक परीक्षा के माहौल का अनुकरण करने, उनका आत्मविश्वास बढ़ाने और परीक्षा की तैयारी का आकलन करने में मदद करने के लिए मॉक टेस्ट सीरीज उपलब्ध है।
साथी क्रैश कोर्स की खास विशेषता है कि यह प्रत्येक छात्र के प्रदर्शन के आधार पर व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्रदान करता है। यह सुविधा छात्रों को क्षमता की पहचान करने और सुधार के लिए विशिष्ट क्षेत्रों को लक्षित करने में मदद करती है। इससे वे अध्ययन रणनीतियों को तैयार कर सकते हैं। क्रैश कोर्स के शुभारंभ के साथ, SATHEE देश भर के छात्रों को शैक्षणिक प्रयासों में उत्कृष्टता प्राप्त करने मदद करता है। साथ ही इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आवश्यक शैक्षणिक सामग्री और संसाधन प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराता है।