फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur iit get crore in guru dakshina

आईआईटी को कौन दे रहा एक करोड़ की गुरु दक्षिणा

Mon, 02 Jan 2017 08:25 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 02 Jan 2017 08:25 AM IST
सार

- 1982 बैच से अभी तक 43 लाख रुपये मिले थे
- रिसर्च प्रोजेक्ट और कैंपस सेलेक्शन में सहयोग करेंगे 

विज्ञापन
kanpur iit get crore in guru dakshina
डेमो

विस्तार

आईआईटी से वर्ष 1982 में पढ़कर निकले छात्रों ने रविवार को एक करोड़ रुपये की गुरु दक्षिणा देने का भरोसा दिया। आईआईटी के साथ मिलकर रिसर्च प्रोजेक्ट पर काम करने की बात कही।
विज्ञापन


आईआईटी के पुरातन छात्रों का सम्मेलन रविवार को संपन्न हुआ। इस मौके पर उद्यमिता अपनाकर बढ़िया मुकाम हासिल करने वाले आईआईटीयंस ने स्टूडेंटों को जॉब देने का भरोसा दिया। डायरेक्टर, डीन और एचओडी के साथ पुरातन छात्रों ने मीटिंग भी की। इसमें कहा गया कि 35 साल पुराने बैच ने अब तक 43 लाख रुपये की गुरु दक्षिणा दी है। इसे बढ़ाकर एक करोड़ रुपये किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


इस पर आईआईटीयंस ने हामी भर दी। यह धनराशि एकत्रित करके चेक के माध्यम से दी जाएगी। इसका इस्तेमाल रिसर्च प्रोजेक्ट और स्कालरशिप पर किया जाएगा। उद्यमिता अपनाने वाले आलोक प्रकाश ने रोजगार विकसित करने का भरोसा दिलाया। कहा कि स्टूडेंटों के कैंपस सेलेक्शन और इंटर्नशिप का इंतजाम कराया जाएगा। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने बताया कि पूर्व छात्र सम्मेलन सफल रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पावर कारपोरेशन से प्रोजेक्ट मांगा
निदेशक प्रो. इंद्रनील मन्ना ने उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक  संजय अग्रवाल के साथ अलग से मीटिंग की। निदेशक ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में रिसर्च की अपार संभावनाएं हैं। पावर कारपोरेशन और आईआईटी कानपुर मिलकर एक साथ काम कर सकते हैं। इस पर संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। 


डीएसटी भी देगा बनेगा भागीदार
डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (डीएसटी) के सचिव प्रो. आशुतोष शर्मा से भी रिसर्च प्रोजेक्ट मांगे गए। इस पर सचिव ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया। प्रो. शर्मा आईआईटी कानपुर के शिक्षक हैं। प्रति नियुक्ति पर डीएसटी में तैनाती है। आईआईटी कानपुर से पढ़कर निकले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed