फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: "I have been under mental stress for a year..." Writing this note, a student ends her life

Kanpur: एक साल से मानसिक तनाव में हूं... लिख छात्रा ने दी जान, पुलिस ने पीजी की अन्य छात्राओं से की पूछताछ

Sat, 18 Apr 2026 09:53 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 18 Apr 2026 09:53 PM IST
सार

Kanpur News: छात्रा ने मौत को गले लगा लिया। घटना काकादेव के नवीननगर स्थित पीजी की है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मामले की जांच की। 

विज्ञापन
Kanpur: "I have been under mental stress for a year..." Writing this note, a student ends her life
छात्रा मोनिका सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैं पिछले एक साल से गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रही हूं...। मेरी स्थिति समझने के लिए कोई नहीं है मेरे पास... मैं आज जो कर रही हूं पूरे होश में कर रही हूं। मैं दुनिया से हमेशा के लिए विदा लेना चाहती हूं...। हो सके तो मेरा परिवार मुझको माफ कर दे। मैं इस दुनिया से हार चुकी हूं...। सॉरी, सॉरी....सॉरी.... मम्मी, पापा, रवि भइया, गोल्डी दीदी और आशु। एक पन्ने का सुसाइड नोट लिखकर छात्रा मोनिका सिंह (25) ने काकादेव के नवीननगर स्थित पीजी में शनिवार शाम फंदा लगा जान दे दी।
विज्ञापन


इटावा के अजीतनगर निवासी रमेश चंद्र की बेटी मोनिका काकादेव थाने की पांडुनगर चौकी क्षेत्र में स्थित एक पीजी में रहकर बैंक की तैयारी कर रही थीं। शाम करीब 5:30 बजे पीजी की अन्य छात्राओं के द्वारा दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला। सूचना संचालक को दी गई। संचालक ने अनहोनी की आशंका पर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने दरवाजा तोड़ा तो छात्रा का शव पंखे से लटका मिला। छानबीन में पुलिस को एक पेज का सुसाइड नोट मिला। पुलिस टीम ने सुसाइड नोट, उसका मोबाइल और अन्य दस्तावेज कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


 

बीमारी के कारण परेशान रहती थी छात्रा
पुलिस ने फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी तो चीख-पुकार मच गई। परिजन इटावा से शहर के लिए निकल चुके हैं। पुलिस ने पीजी की अन्य छात्राओं से पूछताछ की तो पता चला कि वह बीमारी के कारण काफी परेशान रहती थी। कुछ दिनों से वह सबसे कम ही बोल रही थी। काकादेव इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि छात्रा ने बीमारी के तनाव का जिक्र किया है। किसी पर कोई आरोप नहीं है। परिजन तहरीर देंगे तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed