{"_id":"64a6f8f83826cdad06066750","slug":"kanpur-husband-scolded-for-taking-care-of-the-child-then-wife-committed-suicide-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बच्चे की देखरेख के लिए पति ने डांटा तो पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, चार साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बच्चे की देखरेख के लिए पति ने डांटा तो पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, चार साल पहले हुई थी शादी
Thu, 06 Jul 2023 11:04 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
यूपी के कानपुर में अर्मापुर में पति ने अपनी पत्नी को दो साल के बच्चे की देखरेख के लिए डांट दिया। इससे नाराज पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर महिला के मायके वालों को सूचना दी है। मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी प्रसन्नजीत पटनायक आर्डनेंस फैक्टरी में काम करते हैं। वह पत्नी नवनीता (24) व दो साल के बच्चे के साथ अरमापुर स्टेट के सरकारी क्वार्टर में रहते है।
उन्होंने पुलिस को बताया कि पत्नी गुस्सैल स्वभाव की थी। बच्चे की ठीक से देखरेख न करने को लेकर गुरुवार सुबह उसे डांट दिया था। दोपहर करीब ढाई बजे बच्चा पड़ोसी के यहां खेल रहा था। इस दौरान नवनीता ने सरकारी क्वार्टर में पंखे के कुंडे से साड़ी बांधकर फंदा लगाकर जान दे दी। दोपहर को पड़ोसी बच्चे को उसके घर छोड़ने गए तो नवनीता का शव फंदे से लटक रहा था। थाना प्रभारी राममूरत पटेल ने बताया कि शादी चार साल पहले हुई थी। उनके मायके वालों को सूचना दी गई है। आने के बाद तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।