फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Husband scolded for taking care of the child, then wife committed suicide

Kanpur: बच्चे की देखरेख के लिए पति ने डांटा तो पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, चार साल पहले हुई थी शादी

Thu, 06 Jul 2023 11:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 06 Jul 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Husband scolded for taking care of the child, then wife committed suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
यूपी के कानपुर में अर्मापुर में पति ने अपनी पत्नी को दो साल के बच्चे की देखरेख के लिए डांट दिया। इससे नाराज पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर महिला के मायके वालों को सूचना दी है। मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी प्रसन्नजीत पटनायक आर्डनेंस फैक्टरी में काम करते हैं। वह पत्नी नवनीता (24) व दो साल के बच्चे के साथ अरमापुर स्टेट के सरकारी क्वार्टर में रहते है।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को बताया कि पत्नी गुस्सैल स्वभाव की थी। बच्चे की ठीक से देखरेख न करने को लेकर गुरुवार सुबह उसे डांट दिया था। दोपहर करीब ढाई बजे बच्चा पड़ोसी के यहां खेल रहा था। इस दौरान नवनीता ने सरकारी क्वार्टर में पंखे के कुंडे से साड़ी बांधकर फंदा लगाकर जान दे दी। दोपहर को पड़ोसी बच्चे को उसके घर छोड़ने गए तो नवनीता का शव फंदे से लटक रहा था। थाना प्रभारी राममूरत पटेल ने बताया कि शादी चार साल पहले हुई थी। उनके मायके वालों को सूचना दी गई है। आने के बाद तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed