फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Husband dies from corona, then brother-in-law raped, brutally beaten for complaining

कानपुर: कोरोना से हुई थी पति की मौत, देवर पर दुष्कर्म का आरोप, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 05 Aug 2021 04:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 05 Aug 2021 04:47 PM IST
सार

आरोप है कि ससुराल वाले देवर से जबरन उसकी शादी कराना चाहते हैं। कल्याणपुर निवासी महिला की दिसंबर 2012 में शादी हुई थी। 26 मई को कोरोना से महिला के पति की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Kanpur: Husband dies from corona, then brother-in-law raped, brutally beaten for complaining
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

कानपुर के कल्याणपुर में एक महिला ने देवर पर दुष्कर्म व ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पीड़िता के पति की मौत कोरोना की दूसरी लहर में हो गई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि ससुराल वाले देवर से जबरन उसकी शादी कराना चाहते हैं। कल्याणपुर निवासी महिला की दिसंबर 2012 में शादी हुई थी। 26 मई को कोरोना से महिला के पति की मौत हो गई थी। पीड़िता का आरोप है कि पति की तेरहवीं के बाद से ननद और ननदोई देवर से शादी करने के लिए दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन


विरोध पर मारपीट की। 26 जून को गुरुदेव चौकी में शिकायत करने पर ससुराल वालों ने पीड़िता से माफी मांग ली थी। पीड़िता का आरोप है कि 29 जून की रात को उसके देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब पीड़िता ने महिला आयोग की सदस्य और डीसीपी पश्चिम से शिकायत की। बुधवार देर रात देवर व अन्य ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता ने एक  दरोगा पर भी अभद्रता करने और ससुराल वालों का पक्ष लेने का आरोप लगाया है।

आरोपी ने कहा मामला प्रॉपर्टी विवाद का 
पुलिस ने आरोपी देवर के बयान दर्ज किए हैं। उसका कहना है कि उसके बड़े भाई ने प्रॉपर्टी उसके नाम पर की है। ये भी लिखापढ़ी कर गए थे कि जो भी प्रॉपर्टी है वह उसके बेटे के नाम पर कर दी जाए। जब वह बालिग हो जाएगा। उन्होंने पत्नी को प्रॉपर्टी देने से मना किया था।

जब इस बात की जानकारी महिला को हुई है। तब से विवाद खड़ा हुआ। तभी ये आरोप लगाए हैं। एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी ने जो तथ्य सामने रखे हैं उनका सत्यापन कराया जा रहा है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed