{"_id":"603a51c5a48433725829d276","slug":"kanpur-husband-and-mother-in-law-evacuate-daughter-in-law-because-she-have-five-daughters","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पांच बेटियां होने पर पति और सास ने से घर निकाला, पुलिस ने घर पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पांच बेटियां होने पर पति और सास ने से घर निकाला, पुलिस ने घर पहुंचाया
Sat, 27 Feb 2021 07:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 27 Feb 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
महिला को पुलिस जीप से घर छोड़ने जाते इंस्पेक्टर
- फोटो : amar ujala
कानपुर के बिधनू में शनिवार को ससुरालियों से पीड़ित महिला दुधमुंही समेत अपनी पांच बेटियों के साथ समाधान दिवस पर थाने पहुंची। जिसको देखकर बिधनू थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने उसको पास बुलाकर बात की।
महिला पास पहुंचते ही फफक कर रोने लगी। खेरसा गांव निवासी पूजा ने बताया कि गांव के ही दिलीप से 2011 में उसकी शादी हुई थी। जिससे उसके पांच बेटियां है। सभी बेटियां होने के चलते पति व सास ने बेटा न होने की वजह से आये दिन ताना मारकर जीना दुश्वार कर रखा था।
पति आये दिन शराब पीकर गाली गलौज कर मारपीट करता था। करीब एक साल पहले उसको मारपीट कर पांचों बेटियों समेत घर से निकाल दिया था। तब से वह बेटियों को लेकर मायके में रह रही है। पति दिलीप मायके आकर भी गाली गलौज करता था।
विज्ञापन
पिता और भाई के विरोध करने पर पति उनसे भी मारपीट करने पर उतारू हो जाता था। जिससे परेशान होकर पूजा पांचों बेटियों को साथ लेकर समाधान दिवस पर बिधनू थाने पहुंच गयी।
थाना प्रभारी ने पति दिलीप को फोन कर बात करने के लिए थाने बुलाया। पति के थाने आने में असमर्थता जताने पर थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने पीड़ित पूजा को महिला सब इंस्पेक्टर माया व पुलिस फोर्स के साथ थाने की सरकारी गाड़ी से उसके ससुराल भिजवाया।