फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Honey Trap, Made obscene videos by making friends on Facebook, recovered 29 lakhs by blackmail

Kanpur Honey Trap: दोस्ती कर बनाए अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर वसूले 29 लाख, ऐसे शातिरों तक पहुंची पुलिस

Tue, 03 Jan 2023 06:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 03 Jan 2023 06:34 AM IST
सार

फेसबुक पर अंजली मेहता नाम के प्रोफाइल से कारोबारी को फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। दोस्ती कर कारोबारी को हनीट्रैप में फंसा लिया गया। कई महीनों में पीड़ित से लाखों रुपये वसूले गए। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। डेढ़ साल पहले के मामले में पुलिस बैंक खातों की तफ्तीश कर आरोपियों तक पहुंची।

विज्ञापन
Kanpur Honey Trap, Made obscene videos by making friends on Facebook, recovered 29 lakhs by blackmail
कानपुर में हनीट्रैप का मामला - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में फेसबुक के जरिये दोस्ती कर कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाया। वीडियो कॉल पर बात कर अश्लील वीडियो बना लिया। फिर ब्लैकमेल कर कई महीनों में करीब 29 लाख रुपये वसूले। इसके बाद भी मांग बढ़ने पर कारोबारी ने पुलिस से शिकायत की थी।

विज्ञापन

साइबर सेल व गोविंदनगर पुलिस ने करीब डेढ़ साल बाद मामले का राजफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। गुजैनी निवासी कारोबारी के मुताबिक 16 जून 2021 को अंजनी मेहता नाम की फेसबुक प्रोफाइल से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी।
विज्ञापन

कुछ दिनों तक फेसबुक मैसेंजर पर बातचीत होती रही और बाद में व्हाट्सएप नंबर भी शेयर कर लिया। युवती ने मीठी-मीठी बातें कर चार अश्लील वीडियो बना लिए। इन वीडियो को दिखाकर कारोबारी से लगभग 29 लाख रुपये अलग-अलग खातों में जमा करा लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल के मुताबिक मामले की तफ्तीश कर हरियाणा के झज्जर जिले के निवासी अशोक कुमार और मथुरा के भगवत प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ करके पूरे नेटवर्क की जानकारी की जा रही है।

क्राइम ब्रांच कर अफसर बन भी वसूली रकम
डीसीपी ने बताया कि शुरूआत में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करीब दस लाख रुपये वसूले। उसके बाद क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर पीड़ित से बात की। ठग बोला कि मामला पुलिस के पास आ गया है, तो इसके खत्म करने के लिए पांच लाख रुपये लगेंगे।

पीड़ित पैसे देता रहा। आखिर में उस कथित अधिकारी ने कहा कि जिस लड़की ने फोन पर बात की थी, उसने खुदकुशी कर ली है। मामले को दबाने में और रकम लगेगी। इस तरह कारोबारी पैसे देता रहा। आखिर में जब उस परेशान हो गया, तब पुलिस को जानकारी दी थी।

ऐसे शातिरों तक पहुंची पुलिस
डीसीपी ने बताया कि आरोपियों ने सोनू नाम के शख्स को नौकरी का लालच देकर उससे लाखों रुपये की ठगी की थी। कुछ समय पहले उसके बैंक खाते में अपना मोबाइल नंबर डाल दिया था। ठगी की रकम इस खाते में भी जमा कराई थी।

जब तहकीकात शुरू हुई, तो इस खाते की जानकारी जुटाई गई। क्राइम ब्रांच सोनू तक पहुंची। तब आरोपियों के बारे में जानकारी हुई। खाते से लिंक मोबाइल नंबर की डिटेल निकाली तो आरोपी आसानी से ट्रेस हो गए। बता दें कि पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

कई राज्यों में फैला है नेटवर्क, युवतियां भी शामिल
क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया है कि अंतरराज्यीय गिरोह का नेटवर्क यूपी, हरियाणा, दिल्ली, बिहार समेत एक दर्जन से अधिक राज्यों में फैला हुआ है। गिरोह में युवतियां भी शामिल हैं। अलग-अलग तरीकों से वह लोगों को जाल में फंसाकर रकम वसूलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed