फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Honey Trap,  Gang of cyber thugs was operating 150 bank accounts

Kanpur Honey Trap: 150 बैंक खाते ऑपरेट कर रहा था साइबर ठगों का गिरोह, सरगना की तलाश में हरियाणा जाएगी पुलिस

Thu, 05 Jan 2023 07:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 05 Jan 2023 07:18 AM IST
सार

क्राइम ब्रांच ने 29 लाख की ठगी की वारदात का राजफाश किया था, जिसमें दो आरोपियों को जेल भेजा गया था। वहीं, जांच में सामने आया है कि साइबर ठगों का गिरोह 150 बैंक खाते ऑपरेट कर रहा था। इनमें एक साल में दो करोड़ रुपये से अधिक का ट्रांजेक्शन मिला है।

विज्ञापन
Kanpur Honey Trap,  Gang of cyber thugs was operating 150 bank accounts
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सोशल मीडिया पर दोस्ती कर अश्लील वीडियो बनाकर वसूली करने के मामले में क्राइम ब्रांच की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। साइबर ठगी का गिरोह करीब डेढ़ सौ बैंक खाते ऑपरेट कर रहा था। इन खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर कराते थे। रकम आने के बाद एटीम से निकालकर खाते बंद कर देते थे।

विज्ञापन

गोविंदनगर निवासी एक कारोबारी को फेसबुक पर एक कथित महिला ने दोस्ती जाल में फंसाया और उनके अश्लील वीडियो बना लिए थे। ब्लैकमेल कर 29 लाख रुपये वसूल लिए। क्राइम ब्रांच ने तीन दिन पहले घटना का खुलासा करते हुए हरियाणा निवासी अशोक कुमार व मथुरा के भगवत को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरोह में दो दर्जन शातिर सक्रिय हैं। अभी तक की तफ्तीश के मुताबिक फेक आईडी पर खुलवाए गए खातों की संख्या डेढ़ सौ पहुंच चुकी है। इसके बारे में जांच एजेंसी को जानकारी हुई है। खातों की संख्या और बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल के भीतर इन खातों में करीब दो करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन मिला है। सभी खातों को खंगालना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। बता दें कि आरोपी जब ठगी करते थे, तो रकम को कई अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करते थे। एटीएम से रकम निकाल लेते थे। इसलिए रिकवरी नहीं हुई।

गिरोह के सरगना की तलाश में हरियाणा जाएगी पुलिस
गिरोह में हरियाणा निवासी मुन्ना, एहसान व मुबारक नाम के तीन शातिर भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक यही तीनों गिरोह को ऑपरेट करते हैं। देश के करीब एक दर्जन राज्यों में इनका नेटवर्क फैला हुआ है। ये कई बार जेल गए लेकिन पैसों की रिकवरी नहीं हो सकी।

उसका कारण है कि ठगी की रकम आते ही वह तमाम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर देते हैं। यह पता करना पुलिस के लिए चुनौती बन जाता है कि रकम किन किन खातों में भेजी गई। गिरोह पर पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई करेगी।

दो साल में सौ से अधिक ठगी
पुलिस की जांच में सामने आया कि गिरोह करीब दो वर्षों से साइबर ठगी को अंजाम दे रहा था। किसी को ब्लैकमेल करके, तो किसी के खाते का विवरण व ओटीपी हासिल कर रकम पार करते थे। इस तरह से करोड़ों रुपये पार किए। चूंकि आरोपी फेक आईडी के सिमों का इस्तेमाल करते थे। इसलिए इनको ट्रेस करना पुलिस के लिए मुश्किल होता था।

रकम आते ही अलग-अलग खातों में करते थे ट्रांसफर
आरोपी जब ठगी करते थे तो रकम को कई अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करते थे। एटीएम से रकम निकाल लेते थे। इसलिए रिकवरी नहीं हुई। जो खाते इस्तेमाल करते थे, वे फेक आईडी पर होते थे। किसी मजदूर, रिक्शा चालक आदि के खाते किराये पर भी लेते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed