{"_id":"699d4ca087ebc3daa60896de","slug":"kanpur-holi-festival-acp-visited-the-area-said-holika-will-be-burnt-only-at-the-old-places-2026-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: होली पर्व को लेकर प्रशासन सख्त, एसीपी ने क्षेत्र का किया भ्रमण, बोले- पुराने स्थलों पर ही जलेगी होलिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: होली पर्व को लेकर प्रशासन सख्त, एसीपी ने क्षेत्र का किया भ्रमण, बोले- पुराने स्थलों पर ही जलेगी होलिका
Tue, 24 Feb 2026 12:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:30 PM IST
सार
Kanpur News: महाराजपुर में होली को लेकर पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। एसीपी ने स्पष्ट किया है कि होलिका दहन केवल पुराने चिन्हित स्थलों पर ही होगा और हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन
महाराजपुर के गांवों में पुलिस का पैदल गश्त
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। एसीपी चकेरी पूर्वी अभिषेक कुमार पांडेय ने पुलिस टीम के साथ बाजखेड़ा, मथुरा खेड़ा, सुवंशी खेड़ा, महाराजपुर और भदासा गांवों का दौरा कर होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उन्होंने ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों से बातचीत कर स्पष्ट किया कि होलिका दहन केवल प्रशासन द्वारा चिन्हित पुराने स्थलों पर ही होगा, नए स्थानों पर अनुमति नहीं दी जाएगी। एसीपी ने चेतावनी दी कि पर्व पर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों ने अपनी समस्याएं भी रखीं
इस दौरान ग्राम प्रधानों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण में महाराजपुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार, कुलगांव चौकी प्रभारी एसआई अमित कुमार सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।