फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: hobby of fast food is making girls' teeth crooked

Kanpur: फास्ट फूड का शौक लड़कियों के दांत कर रहा टेढ़े, ये बातें जानना बेहद जरूरी

Mon, 02 Sep 2024 12:12 PM IST
शिखा पांडेय रजा शास्त्री, अमर उजाला, कानपुर
रजा शास्त्री, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 02 Sep 2024 12:12 PM IST
सार

Kanpur News: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के दंतरोग विभाग में आए रोगियों पर अध्ययन किया गया। अध्ययन में सामने आया कि फास्ट फूड ज्यादा खाने से लड़कियों के दांत टेढ़े हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Kanpur: hobby of fast food is making girls' teeth crooked
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

फास्ट फूड जैसे मुलायम खाद्य पदार्थ की लत से लड़कियों के दांत टेढ़े हो रहे हैं। मुलायम खाने को अधिक चबाना नहीं पड़ता, इससे जबड़े का आकार बढ़ नहीं पाता और जगह कम पड़ने पर दांत एक-दूसरे पर चढ़ जाते हैं। इसे क्राउडिंग कहते हैं। उपकरण से जबड़े को चौड़ा करने के साथ, दांतों को तार से बांध कर सीधा किया जा रहा है। लड़के फास्टफूड कम खाते हैं। इससे उनके दांत कम टेढ़े होते हैं।

विज्ञापन


जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के दंत रोग विभाग में आए रोगियों की क्राउडिंग के अध्ययन से यह तथ्य सामने आया है। दंत रोग विभाग में महीने में औसत दो हजार रोगी आते हैं। इनमें छह सौ रोगी टेढ़े-मेढ़े दांतों की समस्या के होते हैं। इनमें 67 फीसदी लड़कियां और 33 फीसदी लड़के होते हैं। दंत रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अशरफ उल्लाह ने बताया कि लोग बच्चियों के दांत को लेकर अधिक संवेदनशील होते हैं। इस लिए उन्हें जल्दी लाते हैं। लड़के देर से आते हैं। लेकिन यह दिक्कत बढ़ रही है। दांतों की क्राउडिंग की समस्या के साल में लगभग चार हजार रोगी आते हैं।

विज्ञापन

दांतों की क्राउडिंग के कई कारण होते हैं लेकिन मुलायम खाद्य पदार्थ और फास्ट फूड की लत ज्यादा है। क्राउडिंग के रोगियों का आयु वर्ग छह से 18 साल के बीच का है। इसके अलावा पांच से सात फीसदी बच्चे ऐसे होते हैं जिनके अंगूठा चूसने की लत की वजह से दिक्कत आ जाती है। इससे ऊपरी होंठ का हिस्सा छोटा हो जाता है और दांत बाहर की तरफ आ जाते हैं। ऐसे बच्चों के मुंह में उपकरण लगा दिया जाता है जिससे वह अंगूठा नहीं चूस पाते। लड़कों और लड़कियों दोनों में इस तरह की दिक्कत होती है।

क्राउडिंग के पांच प्रमुख कारण
- ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन जिन्हें अधिक चबाना न पड़े
- फास्ट फूड, जंक फूड का अधिक इस्तेमाल
- अंगूठा चूसना, होंठ और नाखून चबाना
- नाक के अंदर किसी रुकावट से मुंह खोलकर सोना
- दूध के दांतों का खराब होकर जल्दी गिरना और कुपोषण
विज्ञापन

सुझाव
- बच्चे में फूड हैबिट विकसित करें।
- रोटी चावल, फल और चबाने वाले खाद्य पदार्थ दें।
- चॉकलेट, नूडल्स आदि की लत से बचाएं।
- दिन में दो बार दांतों को साफ करने की आदत डालें।
- दांतों में दिक्कत नजर आने पर ऑर्थोडोंटिक्स को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed