फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: High voltage drama of couple in the middle of the road

Kanpur: बीच सड़क दंपती का हाई वोल्टेज ड्रामा, हाईवे पर पत्नी को छोड़ चला गया सिपाही

Thu, 14 Aug 2025 10:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 14 Aug 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: High voltage drama of couple in the middle of the road
हाईवे पर दंपती में हुआ विवाद - फोटो : अमर उजाला

महाराजपुर थानाक्षेत्र के नगरा गांव में गुरुवार शाम हाईवे पर दंपती में विवाद हो गया। पीड़ित पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह रसूलाबाद से अपने पति के साथ फतेहपुर जा रही थी। रास्ते में जेवर को लेकर विवाद हुआ और पति ने पीट दिया। इसके बाद अकेले छोड़कर चला गया। पति कल्याणपुर थाने में सिपाही है। महिला ने बताया कि उसके पास किराया तक नहीं बचा।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद एक सिपाही ने मदद के लिए पैसे देने चाहे लेकिन महिला ने लेने से इन्कार कर दिया और पति को वापस बुलाने की जिद पर अड़ी रही। काफी देर की मशक्कत के बाद पुलिस ने पति को फोन कर बुलाया और समझा-बुझाकर पत्नी को उसके साथ घर भेज दिया। महाराजपुर थाना प्रभारी संजय पांडेय के अनुसार अगर तहरीर मिलती है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला को घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed