{"_id":"683dca215ee80b2ba501dede","slug":"kanpur-high-speed-car-hits-bike-one-dead-other-youth-in-critical-condition-2025-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरे युवक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरे युवक की हालत गंभीर
Mon, 02 Jun 2025 09:31 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 02 Jun 2025 09:31 PM IST
सार
Kanpur News: बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया। हादसा कोहना थानाक्षेत्र में हुआ।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेस्टोरेंट से घर लौट रहे दो युवकों की बाइक में रविवार रात 100 की स्पीड से दौड़ रही कार ने रेव थ्री चौराहे के पास पीछे से टक्कर मार दी। वीआईपी रोड पर हुए हादसे में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार उछलकर कई फीट दूर गिरे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हैलट अस्पताल पहुंचाया। वहां एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
रानीघाट पुराना कानपुर निवासी सिक्योरिटी गार्ड अशोक कुमार निषाद का बेटा आदित्य कुमार निषाद (23) सिविल लाइंस स्थित वाइब रेस्टोरेंट एंड लांज में काम करता था। रविवार रात करीब डेढ़ बजे वह क्षेत्र के रहने वाले रेस्टोरेंट के शेफ रवि के साथ बाइक से घर लौट रहा था। बाइक रवि चला रहा था जबकि आदित्य पीछे बैठा था। अभी दोनों वीआईपी रोड पर रेव थ्री चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि परमट से कंपनी बाग चौराहे की तरफ जा रही तेज रफ्तार हॉन्डा अमेज कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।

गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार उछलकर काफी दूर गिरे और बाइक घिसटते चली गई। कार चालक तो मौके से कार लेकर भाग निकला लेकिन कार की नंबर प्लेट घटनास्थल पर ही टूटकर गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार 100 से ज्यादा थी। वहां से निकल रहे कार सवारों की सूचना पर पहुंची कोहना पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया।
वहीं रवि के पैर, कूल्हा और हाथ टूट गया। हादसे की सूचना घर पहुंची तो दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने आदित्य का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में आदित्य के हाथ, पैर, पीठ सिर में करीब एक दर्जन के आसपास चोटें मिली। अधिक खून बहने से मौत की पुष्टि हुई है। इंंस्पेक्टर कोहना अवधेश कुमार ने बताया कि नंबर प्लेट के आधार पर आरोपी गाड़ी के बारे में पता लगाया जा रहा है।