फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Healthy Women-Empowered Family Campaign Multi specialist health camp organized

Kanpur: स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान, मल्टी स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 350 लाभार्थियों की हुई जांच

Tue, 30 Sep 2025 03:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 30 Sep 2025 03:00 PM IST
सार

Kanpur News: नरवल के टौंस स्थित सीएचसी में स्वस्थ नारी - सशक्त परिवार अभियान के तहत मल्टी स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें गर्भवती महिलाओं सहित लगभग 350 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण और निशुल्क जांचें की गईं।

विज्ञापन
Kanpur Healthy Women-Empowered Family Campaign Multi specialist health camp organized
नरवल सीएचसी में मल्टी स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में नरवल के टौंस स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के क्रम में एक मल्टी स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता विनय मिश्रा ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर किया और स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां प्राप्त कीं।

विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक अविनाश यादव ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिला स्वास्थ्य को सुदृढ़ करके परिवार और समाज को मजबूत बनाना है। अभियान मातृ स्वास्थ्य पर विशेष बल देता है, यह संदेश देते हुए कि एक स्वस्थ महिला से ही पूरा परिवार और समाज सशक्त बनता है।

विज्ञापन

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर
शिविर में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष परामर्श, स्वास्थ्य परीक्षण और चिकित्सकीय सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। इस आयोजन के माध्यम से नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पोषण के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया गया।

350 लाभार्थियों की हुई जांच
स्वास्थ्य शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग, नेत्र, मानसिक रोग, कुष्ठ रोग, डेंटल, नाक, कान, गला आदि विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। टौंस गांव और आसपास के क्षेत्रों से आए लगभग 350 लाभार्थियों का नामांकन किया गया। उन्हें स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ निशुल्क जांचें और दवाएं वितरित की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed