फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Head constable going home, his condition deteriorated at Central Station, he died

Kanpur: गर्मी से स्टेशन पर गिरा हेड कांस्टेबल, दरोगा बनाता रहा वीडियो, 16 और की मौत

Tue, 18 Jun 2024 08:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 18 Jun 2024 08:19 PM IST
सार

हेड कांस्टेबल की सांसे थम रहीं थीं और जीआरपी का दरोगा वीडियो बनाता रहा। लोगों के विरोध करने पर हेड कांस्टेबल को अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Kanpur: Head constable going home, his condition deteriorated at Central Station, he died
हेड कांस्टेबल की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कई दिन से पड़ रही भीषण गर्मी जानलेवा हो चली है। मंगलवार को भी दरोगा, हेड कांस्टेबल समेत 16 लोगों की मौत हो गई। पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल छुट्टी लेकर झांसी स्थित घर जाने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। परिसर में ही गर्मी से गश खाकर गिर पड़े। कुछ देर तक वहीं तड़पते रहे और जीआरपी का दरोगा वीडियो बनाता रहा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों के विरोध के बाद हेड कांस्टेबल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन

मूलरूप से झांसी के समथर निवासी हेड कांस्टेबल बृज किशोर सिंह पुलिस लाइन में तैनात थे। एसीपी कलक्टरगंज मोहम्मद मोहसिन ने बताया कि हेड कांस्टेबल मंगलवार को तीन दिन के लिए अवकाश लेकर गृह जनपद झांसी जाने के लिए पुलिस लाइन से निकले थे। दोपहर सेंट्रल स्टेशन पर पहुंचे कि गश खाकर फर्श पर गिर पड़े। पुलिस की मदद से उन्हें केपीएम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों के विरोध के बाद दरोगा ले गया अस्पताल, पर देर हो चुकी थी
स्टेशन परिसर में हेड कांस्टेबल की तबीयत खराब होने की सूचना पर जीआरपी का एक दरोगा बाहर निकला और अस्पताल ले जाने के बजाय जेब से मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगा। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि हेड कांस्टेबल की हालत बिगड़ती जा रही है और दरोगा वीडियो बनाने में व्यस्त रहा। कुछ यात्रियों ने इसका विरोध जताया तब दरोगा उन्हें केपीएम अस्पताल ले गया। हालांकि उन्हें बचाया नहीं जा सका। वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।

उन्नाव में नए कानून के प्रशिक्षण के दौरान बिगड़ी थी झांसी के दरोगा की तबीयत
कानपुर देहात के मूसानगर के सिंगरसीपुर के रहने वाले 49 वर्षीय दरोगा मानेंद्र सिंह झांसी के पूंछ थाने में तैनात थे। उनके भाई भारत सिंह ने बताया कि नए कानून के प्रशिक्षण को लेकर उनकी डयूटी उन्नाव पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में तीन दिन के लिए लगी थी। गर्मी से उनकी हालत बिगड़ गई। स्थानीय अफसरों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने उन्हें काकादेव स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार में पत्नी उर्मिला व बेटा आदेश है।

मेट्रो मजदूर का हाईवे किनारे पड़ा मिला शव
बिनगवां मौरंग मंडी के पास मंगलवार शाम हाईवे किनारे मेट्रो में काम करने वाले मजदूर का शव पड़ा मिला। मूलरूप से जिला हापुड़ फरीदपुर सिंधौली निवासी संजय कुमार (35) करीब 15 दिन पहले नौबस्ता आवास विकास स्थित मेट्रो यार्ड में मजदूरी करने आया था। मंगलवार दोपहर को काम से पैदल बिनगवां मौरंग मंडी गया था। मंगलवार शाम करीब पांच बजे शव पड़ा मिला। मेट्रो के सुपरवाइजर विजय कुमार गुप्ता ने परिजनों को सूचना दे दी है। सेन पश्चिमपारा थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया गर्मी के चलते की मौत लग रही है।

 

शादी का कार्ड बांटकर लौटे युवक ने तोड़ा दम
रेउना थाना क्षेत्र में बिधनू के रौतारा रमईपुर निवासी दिनकर सिंह (40) मौसी के यहां से शादी का कार्ड देकर लौट रहे थे। तभी लू लगने के कारण उसकी हालत बिगड़ने लगी। भाई पप्पू ने बताया कि उसे सीएचसी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों मृत घोषित कर दिया।

कमरे में मिला दो दिन पुराने शव, गर्मी से मौत की आशंका
सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र के स्वर्ण जयंती विहार में पंकज शुक्ला (40) का दो दिन पुराना शव कमरे में पड़ा मिला। दुर्गंध उठने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी। भाई महेश ने गर्मी से मौत की आशंका जताई है। इसके अलावा सचेंडी थानाक्षेत्र में चकरपुर बंबा के पास एक 36 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। मोबाइल से उसकी पहचान सोनेलाल गौड़ निवासी सतना मध्यप्रदेश के रूप में हुई। भाई सोनू सिंह ने बताया कि बहनोई राजेश चकरपुर में रहते हैं। उनकी मां की मौत हो जाने पर 16 जून को वे कानपुर आए थे तभी से लापता थे। इसके अलावा फीलखाना, कलक्टरगंज, बर्रा, रायपुरवा, बाबूपुरवा, नवाबगंज, रेलबाजार, कोतवाली समेत सात थाना क्षेत्रों में सात शव पड़े मिले। इनकी पहचान नहीं हो सकी। इसके अलावा घाटमपुर में भी एक शव मिला है।

ट्रेन में हालत बिगड़ी मौत, प्लेटफार्म पर मिले दो शव
सेंट्रल स्टेशन के प्लटेफार्म नंबर दो पर 45 और 50 वर्षीय अज्ञात शव मिले। वहीं सीमांचल एक्सप्रेस से समस्तीपुर बिहार जा रहे बेगुसराय के मोहन पंडित (62) की ट्रेन में ही हालत बिगड़ गई और मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed