फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur He himself went to Kolkata used to get his partner to mark  attendance two employees of OFC suspended

Kanpur: खुद गए थे कोलकाता…साथी से लगवाते थे हाजिरी, आयुध निर्माणी के दो कर्मचारी निलंबित, प्रभारी का तबादला

Fri, 02 May 2025 11:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 02 May 2025 11:15 AM IST
सार

Kanpur News: निर्माणी के कार्यकारी निदेशक आलोक कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच के बाद दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच भी कराई जा रही है। सीटीआर अनुभाग प्रभारी राजेश सिंह का विभाग भी बदल दिया गया है।

विज्ञापन
Kanpur He himself went to Kolkata used to get his partner to mark  attendance two employees of OFC suspended
आयुध निर्माणी कानपुर - फोटो : amar ujala

विस्तार

आयुध निर्माणी कानपुर (ओएफसी) में कोलकाता जाने के बाद भी कर्मी की हाजिरी लगते रहने के मामले में निर्माणी प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई ही है। प्रारंभिक जांच के बाद दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। विभाग प्रभारी का तबादला कर दिया गया है। साथ ही हाजिरी की व्यवस्था भी बदल दी गई है।

विज्ञापन

निर्माणी के सेंट्रल टूल रूम (सीटीआर) सेक्शन में काम करने वाला ऑपरेटर अतनु चक्रवर्ती आठ से 11 अप्रैल 2025 तक कोलकाता में था, लेकिन पंचिंग कार्ड से दूसरा साथी अरविंद सिंह उसकी हाजिरी लगाता रहा। 12 अप्रैल को भी गेट पर उसकी इंट्री दिखाई गई थी।

विज्ञापन

विभागीय जांच भी कराई जा रही है
इस दौरान नाइट ड्यूटी इंचार्ज ने मामला पकड़ा था। उन्होंने देखा कि हाजिरी रजिस्ट्री पर कर्मचारी के हस्ताक्षर तो हैं लेकिन वह मौके पर कहीं नहीं है। निर्माणी के कार्यकारी निदेशक आलोक कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच के बाद दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच भी कराई जा रही है।

विज्ञापन

कोरोना काल में बंद कर दी गई थी बायोमीट्रिक हाजिरी
सीटीआर अनुभाग प्रभारी राजेश सिंह का विभाग भी बदल दिया गया है। अब कर्मचारियों की बायोमीट्रिक हाजिरी लगेगी। बता दें, कोरोना काल में बायोमीट्रिक हाजिरी बंद कर दी गई थी। वहीं, हाल ही में आईएसआई एजेंट से बातचीत और संवेदनशील जानकारी साझा करने मामले में यूपी एटीएस ने जूनियर वर्क्स मैनेजर विकास कुमार को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed