फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur has the most improvement in the air of 131 most polluted cities, became number one in the ranking

UP: सबसे प्रदूषित 131 शहरों की हवा में सर्वाधिक सुधार कानपुर में, रैंकिंग में 87 अंक पाकर बना नंबर वन

Fri, 17 May 2024 09:10 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 17 May 2024 09:10 AM IST
सार

Kanpur News: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गुरुवार को पोर्टल प्राण में तिमाही रैंकिंग जारी की गई। इसमें वायु गुणवत्ता सुधार में 87 अंक पाकर कानपुर नंबर वन बना है।

विज्ञापन
Kanpur has the most improvement in the air of 131 most polluted cities, became number one in the ranking
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के सबसे प्रदूषित 131 शहरों की वायु गुणवत्ता में सर्वाधिक सुधार कानपुर में हुआ है। गुरुवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से पोर्टल प्राण में जारी की गई तिमाही (जनवरी से मार्च) रैंकिंग में कानपुर 100 में 87 अंक पाकर पहले स्थान पर है। 85 अंकों के साथ महाराष्ट्र का शहर ठाणे दूसरे, इतने ही अंकों के साथ दिल्ली तीसरे नंबर पर है। 83 अंकों के साथ कोलकाता चौथे और 51 अंकों के साथ गाजियाबाद पांचवें नंबर पर है।

विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से संचालित एनसीएपी प्रोग्राम के तहत देश के प्रदूषित 131 शहरों को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड वायु गुणवत्ता में सुधार लाने और प्रदूषण की रोकथाम के लिए धन देता है। राज्य सरकार सहयोग करती हैं। इस धन से कराए जाने वाले कामों की निगरानी सीपीसीबी के अधिकारी करते हैं। पांच साल में कानपुर को इस मद में करीब 344 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं।

विज्ञापन

हवा सुधारने के लिए ये काम हुए

  • पनकी के गांव भऊसिंह में 46 एकड़ जमीन में कूड़ा निस्तारण प्लांट स्थापित किया गया। घरों से एकत्रित कूड़ा यहां पहुंचाया जाने लगा। इससे शहर में गंदगी कम हुई।
  • सड़कों को गड्ढामुक्त करने, फुटपाथों को पक्का कराया गया। इसकी वजह से धूल का उड़ना कम हुआ।
  • जापान की मियावाकी पद्धति से पांच लाख से ज्यादा पौधे लगाए गए।
  • ग्रीनबेल्टों को विकसित करने के साथ ही छह पानी की तोप (एंटी स्मॉग गन) व चार टैंकरों से नियमित पानी का छिड़काव।
  • छह रोड स्वीपिंग मशीनों से रोज औसतन 240 किलोमीटर सड़कों की सफाई। खासकर डिवाइडरों के किनारे जमा धूल की।

किस काम के लिए कितने अंक मिले

काम                                                                                              अंक                           
पीएम-10 कम करने के प्रयास में                                                         12
आवंटित धन के उपयोग में                                                                 16
सड़क-फुटपाथ निर्माण, वाहनों का प्रदूषण नियंत्रण, कूड़ा निस्तारण में        59

विज्ञापन

वर्षवार ऐसे घटा पीएम-10 (धूल के सूक्ष्म कण) का स्तर

वित्तीय वर्ष                          पीएम-10 का स्तर             गिरावट (प्रतिशत में)
2019-20                         196 माइक्रोग्राम/मीटर क्यूब             --
2020-21                                     178                                  9
2021-22                                     156                                13
2022-23                                     127                                17
2023-24                                      95                                 25.2

वायु प्रदूषण की रोकथाम और सुधार के लिए किए गए प्रयासों में कानपुर को प्रथम रैंक मिली है। 131 शहरों की यह रैंकिंग त्रैमासिक एवं वार्षिक रूप से सीपीसीबी देता है। नगर निगम की तरफ से किए गए प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल हुई है।  -शिवशरणप्पा जीएन, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed