कानपुर लूटकांड: मुंह में रुमाल ठूंस टेप से कसा, हाथ-पांव बांध कर बाथरूम में डाला, दो नकाबपोश सीसीटीवी में कैद
Kanpur News: सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र स्थित फार्महाउस में भाजपा नेता रमेश यादव को बंधक बनाकर करीब 50 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया गया है। बदमाशों ने हाथ-पांव टेप से बांधकर और मुंह में रुमाल ठूंसकर उन्हें बाथरूम में बंद कर दिया था।
विस्तार
कानपुर के सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रमेश यादव को बंधक बना करीब 50 लख रुपये की लूट की गई। मामले में सामने आया है कि लुटेरों ने रमेश यादव के हाथ-पांव टेप से बांधे, मुंह मे रुमाल ठूस कर टेप से जकड़ दिया। लॉकर से नगदी और पहनी चेन अंगूठी, हाथ के कड़े लेकर निकल गए।
फार्म हाउस में देर रात सबसे आखिरी में निकले अभय यादव ने बताया कि साढ़े दस बजे रमेश यादव दो गाड़ियों के काफिले में लखनऊ से वापस लौटे थे। उस दौरान उनकी पर्सनल सिक्योरिटी में रहने वाले गार्ड अमित, नीरज, फूलसिंह और न्यूरी गांव के प्रधान के भाई बलराम थे।
दो गार्ड कर रहे थे रखवाली
जो कुछ देर रुकने के बाद अपने-अपने घर चले गए। रमेश को खाना देने के बाद अभय भी निकल गया। फार्महाउस की रखवाली दो गार्ड कर रहे थे। अभय के मुताबिक, देर रात पौने बारह बजे लूट की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो रमेश यादव बाथरूम में बंधे पड़े थे।
सीसीटीवी में कैद हुए दो नकाबपोश
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के गाने 12:00 बजे दो नकाबपोश संदिग्ध फार्महाउस के पीछे की दीवार कूद कर भागते हुए कैद हुए। हालांकि लुटेरे दाखिल कहां से हुए अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पा रही है।