{"_id":"60c3b32a5699cf79d23fbc8a","slug":"kanpur-hallet-confesses-nine-more-deaths-from-corona-10-new-infected-found-no-death-on-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: हैलट ने कुबूलीं कोरोना से नौ और पुरानी मौतें, 10 नए संक्रमित मिले, शुक्रवार को कोई मौत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: हैलट ने कुबूलीं कोरोना से नौ और पुरानी मौतें, 10 नए संक्रमित मिले, शुक्रवार को कोई मौत नहीं
Sat, 12 Jun 2021 02:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 12 Jun 2021 02:24 AM IST
सार
हैलट अस्पताल प्रबंधन ने शुक्रवार को नौ और पुरानी मौतें कुबूल की हैं। इन्हें राज्य कोविड पोर्टल पर दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
कानपुर हैलट
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में कोरोना की दूसरी लहर में मौतों का आंकड़ा दबाए बैठे हैलट अस्पताल प्रबंधन ने शुक्रवार को नौ और पुरानी मौतें कुबूल की हैं। इन्हें राज्य कोविड पोर्टल पर दर्ज करा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के दावे के अनुसार कोरोना से अब तक नगर में 1845 मौतें हुई हैं।
शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, शहर में 10 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में अब कुल 218 सक्रिय केस बचे हैं। हैलट में कोरोना से कितनी और मौतें अपडेट करने से रह गई हैं, इसका ब्योरा जुटाया जा रहा है। कई निजी अस्पताल भी ऐसी मौतें दबाए बैठे हैं।
निजी अस्पतालों की सही संख्या पता चलने से आंकड़ा और बढ़ेगा। सीएमओ ने शुक्रवार को कोरोना से किसी भी मरीज की मौत न होने की जानकारी दी है। शहर में अब तक कुल 82594 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 11278 मरीज अस्पतालों से इलाज कराकर और 69253 होम आइसोलेशन में स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन
विशेष सर्विलांस अभियान के दौरान कोरोना की जांच के लिए 8900 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 3534 की एंटीजन जांच हुई, जिनमें से दो में कोरोना की पुष्टि हुई। अन्य 5320 मरीजों की आरटीपीसीआर जांच और 46 मरीजों की ट्रू-नॉट या सीवी नॉट जांच कराई जा रही है।