फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur HAL Fraud Case American company sought order for judicial investigation  then details will be obtained

HAL Fraud Case: अमेरिका की कंपनी ने मांगा न्यायिक जांच का आदेश, फिर हासिल होगी अमेरिकी पुलिस और कंपनी से डिटेल

Thu, 17 Jul 2025 09:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 17 Jul 2025 09:44 AM IST
सार

Kanpur News: एचएएल से लड़ाकू विभाग के पुर्जे बनाने के नाम पर 55 लाख रुपये की ठगी हुई थी। मामले में अमेरिका की कंपनी ने न्यायिक जांच का आदेश मांगा है।

विज्ञापन
Kanpur HAL Fraud Case American company sought order for judicial investigation  then details will be obtained
HAL Fraud Case - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से पुर्जे बनाने के नाम पर 55 लाख रुपये की ठगी के मामले में अमेरिका की कंपनी ने न्यायिक जांच का आदेश मांगा है। अब कमिश्नरी पुलिस न्यायिक आदेश के लिए कोर्ट जाने की तैयारी में है। एचएएल के अपर महाप्रबंधक ने मार्च में साइबर क्राइम थाने में लगभग 55 लाख रुपये की ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि एचएएल को यूएसए की कंपनी से लड़ाकू विमान के पुर्जे चाहिए थे।

विज्ञापन

अधिकारियों ने ईमेल कर कंपनी से संवाद किया। इस बीच साइबर अपराधियों ने फर्जी ईमेल जारी कर एचएएल से रुपये ट्रांसफर करा लिए। साइबर क्राइम की टीम ने जानकारी जुटाने के लिए इंटरपोल, इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर से सहयोग लिया। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। एडीसीपी क्राइम अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि कंपनी जांच का न्यायिक आदेश मांग रही है। अब जिला न्यायालय में अर्जी दाखिल की जाएगी।

विज्ञापन

कोर्ट में अर्जी देने के लिए तैयरियां शुरू
इसकी कॉपी एफबीआई और डोमेन नाम देने वाली कंपनी को दिया जाएगा। उस आदेश के आधार पर अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टीगेशन (एफबीआई), यूएसए की कंपनी और वेबसाइट को डोमेन प्रमाणित करने वाली कंपनी जांच करेगी। यह कार्य गृह मंत्रालय के पारस्परिक कानूनी सहायता संधि (म्युचुअल लीगल असिसटेंस ट्रीटी) पोर्टल के माध्यम से होगा। साइबर क्राइम ने कोर्ट में अर्जी देने के लिए तैयरियां शुरू कर दी है।

क्या है एमएलएटी पोर्टल
यह विभिन्न देशों के साथ कानूनी सहायता समझौतों के तहत, आपराधिक जांच, अभियोजन और साक्ष्य प्राप्त करने में मदद करता है। इसका उद्देश्य रहता है कि अपराधी कानून की किसी प्रक्रिया से बच न सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed