{"_id":"60ac0a748ebc3e202716fdee","slug":"kanpur-hailet-administration-does-not-know-number-of-ventilators-present-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर हैलट प्रशासन को नहीं पता अस्पताल में मौजूद वेंटिलेटर की संख्या, एक बार 179 तो दूसरी बार 151 बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर हैलट प्रशासन को नहीं पता अस्पताल में मौजूद वेंटिलेटर की संख्या, एक बार 179 तो दूसरी बार 151 बताई
Tue, 25 May 2021 01:55 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 25 May 2021 01:55 AM IST
सार
कानपुर हैलट प्रशासन को अस्पताल में मौजूद वेंटिलेटर की संख्या तक पता नहीं है। ये हालात तब है जब दो दिन पहले दौरे पर आए सीएम योगी ने शिकायत मिलने के मामले में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को फटकार लगाई थी।
विज्ञापन
हैलट में संक्रमण विभाग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर हैलट में वेंटिलेटर की संख्या अलग-अलग भेजने पर शासन ने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से जवाब-तलब किया है। पहली बार 179 और दोबारा मांगने पर 151 वेंटिलेटर की रिपोर्ट शासन को भेजी गई। शासन ने सही वेंटिलेटर की संख्या भी मांगी है।
मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने 9 मई को शासन को भेजे पत्र में 179 वेंटिलेटर बताए थे। इसके बाद 14 मई को भेजे गए डिटेल में 151 वेंटिलेटर बताए गए। इसके अलावा पोर्टल पर जो ब्योरा है उसमें वेंटिलेटर की संख्या 86 और एचएफएनसी की संख्या 50 बताई गई है।
151 वेंटिलेटर में 20 खराब बताए गए थे जो बाद में ठीक करा लिए गए। सूत्रों का कहना है कि वेंटिलटेर की संख्या कंपनी के नाम के हिसाब से बताई जाती है, जिससे डाटा में गड़बड़ी हो जाती है। इसके अलावा 28 वेंटिलेटर एग्वा कंपनी के हैं जो प्रधानमंत्री योजना के तहत आए थे।
विज्ञापन
खराब होने की वजह से इन्हें गिनती में शामिल नहीं किया जाता। नौ मई को भेजे ब्योरा में इन्हें भी शामिल कर लिया गया। प्राचार्य डॉ. आरबी कमल का कहना है कि उनके सभी वेंटिलेटर काम कर रहेे हैं जो खराब थे उन्हें बनवा दिया गया है। इनकी संख्या 151 है।