फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Guru Purnima festival was celebrated with great pomp in Salempur Sunderkand was recited

Kanpur: सलेमपुर में धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पर्व, सुंदरकांड का किया पाठ…प्रसाद वितरण भी किया

Thu, 10 Jul 2025 04:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 10 Jul 2025 04:11 PM IST
सार

Kanpur News: श्री बालाजी वेद विद्यालय में गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड का पाठ भी किया गया।

विज्ञापन
Kanpur Guru Purnima festival was celebrated with great pomp in Salempur Sunderkand was recited
श्री बालाजी वेद विद्यालय में गुरु पूर्णिमा महोत्सव - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सलेमपुर रूमा स्थित श्री बालाजी वेद विद्यालय में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य रूप से आयोजन किया गया। समन्वय सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सुरेंद्र कुमार गुप्ता (गोल्डी मसाले) ने दीप प्रज्जवलन कर किया।

विज्ञापन

वेद विद्यालय के वेदमूर्ति आचार्य शुभम मिश्रा द्वारा विद्यार्थियों के साथ स्वस्तिवाचन कर पूज्य स्वामी सत्यमित्रानंद गिरिजी महाराज को वंदन अर्पित किया। इसके बाद परिसर में मौजूद सैकड़ो भक्तों द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया। समिति के सदस्यों ने पावन पादुका पूजन किया।

विज्ञापन

Kanpur Guru Purnima festival was celebrated with great pomp in Salempur Sunderkand was recited
श्री बालाजी वेद विद्यालय में गुरु पूर्णिमा महोत्सव - फोटो : amar ujala

प्रसाद वितरण भी किया गया
कार्यक्रम की मुख्य आरती डॉ. एएस प्रसाद और डॉ. अलका शर्मा ने संपन्न कराई। वहीं, प्रसाद वितरण व्यवस्था में अर्णव गोयल एवं मनोज सेंगर ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम श्रद्धा, सेवा और वैदिक गरिमा का एक सुंदर उदाहरण बना। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कृष्णा संतोष अग्रवाल, प्रहलाद दास गुप्ता आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed