{"_id":"643a5e8f3ff584ec0e060bc2","slug":"kanpur-guard-crushed-to-death-by-car-under-suspicious-circumstances-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: संदिग्ध हालात में कार से कुचल कर गार्ड की मौत, हत्या और लापरवाही का आरोप, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: संदिग्ध हालात में कार से कुचल कर गार्ड की मौत, हत्या और लापरवाही का आरोप, परिजनों का हंगामा
Sat, 15 Apr 2023 05:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 15 Apr 2023 05:06 PM IST
सार
Kanpur News: गार्ड आदित्य के आगे निकलने के बाद पीछे से कार भी हैंड ब्रेक न लगी होने के कारण रफ्तार में आई और आदित्य को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में एक मसाला कारोबारी के श्री शांति वल्लभम निवास में शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में कार की चपेट में आकर गार्ड आदित्य मिश्रा (42) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र की है। कारोबारी के आवास पर अमेजन सिक्योरिटी कंपनी के गार्ड कार्यरत हैं।
विज्ञापन
रात के गार्ड अनिल की सुबह आठ बजे ड्यूटी समाप्त होनी थी। करीब 7:45 बजे दिन की ड्यूटी करने के लिए बाइक सवार गार्ड आदित्य मुख्य गेट से अंदर दाखिल हुआ। सामने लाल रंग की एमजी हेक्टर कार खड़ी थी। गार्ड अनिल ने पुलिस को बताया कि आदित्य उसी कार के बगल से बाइक लेकर भूमिगत पार्किंग की तरफ बढ़ा।
विज्ञापन
तभी उसकी बाइक का हैंडल कार से छू गया। आदित्य के आगे निकलने के बाद पीछे से कार भी हैंड ब्रेक न लगी होने के कारण रफ्तार में आई और आदित्य को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने हत्या और लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। हादसा या हत्या को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन