फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: GRP Outpost In-Charge Arrested for Taking a Bribe of Five Thousand Rupees

Kanpur: जीआरपी चौकी प्रभारी पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

Mon, 12 Jan 2026 10:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 12 Jan 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: GRP Outpost In-Charge Arrested for Taking a Bribe of Five Thousand Rupees
आरोपी दरोगा प्रेमचंद - फोटो : अमर उजाला

एंटी करप्शन विंग ने सोमवार शाम अनवरगंज के जीआरपी चौकी प्रभारी प्रेमचंद को पांच रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज की जा रही है। अमृत भारत योजना के अंतर्गत अनवरगंज रेलवे स्टेशन को नए तरीके से विकसित किया जा रहा है। स्टेशन, प्लेटफार्म और परिसर का सौंदर्यीकरण जारी है। प्लेटफार्म एक और दो पर टाइल्स लगवा रहे ठेकेदार संदीप ने एंटी करप्शन थाने में जीआरपी चौकी इंचार्ज प्रेमचंद के खिलाफ हर महीने पांच हजार सुविधा शुल्क मांगने की शिकायत की थी। एंटी करप्शन टीम ने ट्रैप तैयार किया। ठेकेदार को केमिकल लगे हुए नोट दिए गए।

विज्ञापन


सोमवार शाम अनवरगंज स्टेशन के पास चौकी इंचार्ज को बुलाया और रुपये दिए। रुपये लेते ही टीम ने आरोपी दरोगा को दबोच लिया। एंटी करप्शन थाना प्रभारी जटा शंकर ने बताया की चौकी इंचार्ज के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। चौकी प्रभारी मूलरूप से मथुरा के रहने वाले हैं। जीआरपी के अधिकारियों को कार्रवाई की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed