फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: GRP catches teenager going to Delhi with her boyfriend at Central Station

Kanpur: प्रेमी संग दिल्ली जा रही किशोरी को जीआरपी ने सेंट्रल स्टेशन पर पकड़ा

Thu, 18 Sep 2025 08:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 18 Sep 2025 08:35 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: GRP catches teenager going to Delhi with her boyfriend at Central Station
कानपुर सेंट्रल स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
ललितपुर से प्रेमी संग दिल्ली जा रही किशोरी को जीआरपी ने गुरुवार को सेंट्रल स्टेशन पर पकड़ लिया। पिता ने बेटी के अपहरण की रिपोर्ट ललितपुर के थाने में दर्ज कराई गई थी। किशोरी व उसके प्रेमी को ललितपुर पुलिस को साैंप दिया गया है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि सेंट्रल स्टेशन पर चेकिंग के दाैरान ललितपुर के पाली थानाध्यक्ष ने सूचना भेजी की क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी की लोकेशन सेंट्रल स्टेशन पर दिख रही है। इस पर क्यूआरटी के साथ टीम गठित की गई। कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर प्लेटफार्म नंबर-1/10 से किशोरी को युवक के साथ खोज लिया गया।
विज्ञापन


पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। घर वाले विरोध करते थे इसलिए भागकर कानपुर आ गए। यहां से दिल्ली जाने की फिराक में थे। इसकी पाली थानाध्यक्ष को जानकारी दी गई। इस पर शाम को थाने के उप निरीक्षक हरनाम सिंह फोर्स के साथ आए और महिला पुलिस की अभिरक्षा में किशोरी व युवक को ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed